फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल के बाद कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, यहां जानें क्या कहते हैं विज्ञानी

Thu, 06 Sep 2018 10:54 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
बारिश में भीगता बच्चा - फोटो : amar ujala
लखनऊ में तीन-चार दिन से लगातार हो रही बारिश बुधवार को भी जारी रही। सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों और ऑफिस जाने वालों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जगह-जगह जलभराव की वजह से लोगों को गाड़ी चलाने में काफी दिक्कत हुई। 11 बजे के करीब मौसम खुला तो लोगों ने राहत महसूस की। 
विज्ञापन

2 of 5
बारिश में भीगते बच्चे - फोटो : amar ujala
लखनऊ के आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक जेपी गुप्त ने मंगलवार को बताया कि प्रदेश में आने वाले दिनों में मानसून गतिविधियां जारी रहेंगी। मानसून की टर्फ लाइन उत्तर प्रदेश के कई इलाकों गुजर रही है। 
विज्ञापन

3 of 5
मौसम - फोटो : amar ujala
इसी कारण बारिश के आसार बने हुए हैं। मौसम विज्ञानी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश पर बने चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र के कारण मध्यम से भारी वर्षा उत्तर प्रदेश खास तौर पर पूर्वी उत्तर प्रदेश के तराई वाले इलाकों में जारी रह सकती है।

4 of 5
मौसम - फोटो : amar ujala
7 सितंबर से मौसम के तेवर सामान्य होने शुरू हो सकते हैं। इन सबके बीच लगातार दूसरे दिन मंगलवार को बारिश ने शहर को दिन भर तरबतर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मौसम - फोटो : amar ujala
मंगलवार को सुबह से शाम तक मौसम विज्ञान केंद्र पर 27 मिमी. बारिश दर्ज की गई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें