नाव पलटती देख किनारे पर खड़े नाविकों ने मौके पर पहुंचकर दोनों युवकों को नदी के पार पहुंचाया। सूचना पर पहुंचे डीआईजी ओंकार सिंह, मंडलायुक्त मनोज मिश्र, जिलाधिकारी डॉ. अनिल पाठक, एसएसपी अखिलेश चौरसिया, एसपी सिटी अनिल सिंह सिसौदिया, एडीएम सिटी विंध्यवासिनी राय, सीओ अयोध्या राजू साव ने पीएसी की फ्लड कंपनी के जवानों व स्थानीय गोताखोर की सहायता से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कराया। इस दौरान टीम ने पहले एक युवक मोनू (20) निवासी अगई बाजार थाना नगर बाजार जनपद बस्ती को जिंदा बाहर निकाल उसे श्रीराम अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई। इसके करीब एक घंटे बाद टीम ने पूल के ऊपर से जेसीबी की सहायता से रस्सा डालकर नाव को उठाया तो उसके नीचे से बहादुर (30) निवासी दाही थाना नगर बाजार बस्ती व छोटू मांझी (28) निवासी छोटी देवकाली अयोध्या का शव मिला। (सरयू तट पर जायजा लेते डीआईजी ओंकार सिंह व कमिश्नर मनोज मिश्रा।)