फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

44 डिग्री के करीब पहंचे पारे ने बढ़ाई तपन, आगे के लिए ये है मौसम का अपडेट

Wed, 27 May 2020 05:34 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : ANI
मई ने अपने असली तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। बुधवार को भी पारा 40 से ऊपर ही रहा। इसके पहले मंगलवार को भी मौसम ने लोगों को बेहाल किया। 44 डिग्री के पास पहुंचे पारे ने दोपहर में घर से बाहर निकलने वालों को लू के थपेड़ों का अहसास कराया तो वहीं घरों में लोग एसी, कूलर के नजदीक डटे रहे।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार को 44.1 डिग्री में बेहाल करने के बाद पारे के तेवर मंगलवार को भी 44 डिग्री के करीब ही जा पहुंचे। दिन का तापमान 43.8 डिग्री व न्यूनतम 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

3 of 5
शाम को बादलों की आंशिक आवाजाही ने राहत की उम्मीद जरूर जताई, लेकिन फायदा नहीं हुआ। हालांकि तेज धूप से थोड़ी राहत मिली।
 

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
बेल, जूस के ठेले गायब
हर साल मई-जून में सड़कों पर जगह-जगह बेल,  शरबत, आम का पना, गन्ने का रस, जूस के ठेलों पर लोग रुककर थोड़ा सुकून पा लेते थे लेकिन लॉकडाउन में पसरे सन्नाटे ने परेशानी बढ़ा दी है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
वीकेंड में राहत के आसार 
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि लोकल डेवलपमेंट के चलते प्रदेश में बुधवार और गुरुवार को अलग-अलग स्थानों पर मौसमी बदलाव होंगे। पश्चिमी विक्षोभ के चलते सप्ताह के अंत में 29-30 मई को लखनऊ समेत आसपास इलाकों में गरज-चमक के साथ बादल, बौछारों और आंधी की संभावना है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें