फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूप से राहत पर बर्फीली हवा के झोंके गलन से कर रहे बेहाल, दो से तीन दिनों में ये रहेगा मौसम का मिजाज

Wed, 30 Jan 2019 03:34 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
डेमो
दिन में धूप भले ही गुनगुनी राहत दे रही हो, लेकिन पहाड़ों से आ रही बर्फीली पछुआ हवा के झोंके गलन से बेहाल कर रहे हैं। बुधवार सुबह भी लोग ठंड से बेहाल रहे। गलन भरी ठंड ने लोगों को काफी परेशान किया। हालांकि दिन में निकली धूप ने लोगों को काफी राहत पहुंचायी। 
विज्ञापन

2 of 5
ठंड से बेहाल - फोटो : amar ujala
मंगलवार दोपहर को भी मौसम के ऐसे ही तेवरों ने शहरियों को धूप केबावजूद गलन से ठिठुराया।  दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम 20.7 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम पारा सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम 7.2 डिग्री कम हुआ। 
विज्ञापन

3 of 5
मौसम - फोटो : amar ujala
रात की गलन ने कमरों में लोगों को हीटर केसामने दुबकने पर मजबूर किया। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानियों ने बताया कि पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद से वहां से आ रही जोरदार उत्तर-पछुआ हवा के झोंको से ही गलन भरी ठिठुराती ठंड हावी है।

4 of 5
मौसम - फोटो : amar ujala
शुक्रवार-शनिवार तक हवा का रुख कमजोर पड़ने से गलन भरी ठंड से राहत मिलने के आसार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मौसम - फोटो : amar ujala
तब तक दिन सामान्य रहेंगे, दिन में धूप मिलती रहेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें