ढलते सूरज के साथ बैंड टोलियों की मनोहारी धुनों के बीच मंगलवार को गणतंत्र दिवस समारोह का समापन हुआ। रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित ‘बीटिंग द रिट्रीट’ (परिसमाप्ति समारोह) के तहत सम्मान के साथ राष्ट्रीय ध्वज को उतारकर राज्यपाल राम नाईक को सौंपा गया। इसी के साथ 26 जनवरी से शुरू हुए गणतंत्र दिवस समारोह का विधिवत समापन हुआ। समारोह में परेड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टोलियों, झांकियों, कलाकारों को ट्रॉफी व प्रशंसी पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
2 of 8
बीटिंग द रिट्रीट कार्यक्रम
- फोटो : amar ujala
सेना में 1789 से बीटिंग दि रिट्रीट की परंपरा चल रही है। सूर्यास्त होते ही सेना के झंडे और निशान उतार सैनिकों को शिविरों में वापस बुला लिया जाता था। इसी परंपरा का निर्वहन करते हुए बीटिंग द रिट्रीट के दौरान सेना व अर्धसैन्य बलों की बैंड टुकड़ियों ने करीब पैंतालिस मिनट तक देशभक्ति से ओतप्रोत धुनों को बजाते हुए मनोहारी कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
3 of 8
बीटिंग द रिट्रीट कार्यक्रम
- फोटो : amar ujala
समारोह में 11 गोरखा रेजीमेंट, एएमसी सेंटर, डोगरा कुमाऊं रेजीमेंटल सेंटर, 16 असम रेजीमेंट, 35वीं बटालियन पीएसी संग होमगार्ड जवानों के ब्रॉस व पाइप्स बैंड एवं ड्रम्स के साथ सुसज्जित बैंड टुकड़ियों ने हिस्सेदारी की।
4 of 8
बीटिंग द रिट्रीट कार्यक्रम
- फोटो : amar ujala
प्रदर्शन के दौरान बैंड टोलियों ने तेज व धीमी चाल के साथ ‘सारे जहां से अच्छा...’, ‘मां तुझे सलाम...’, ‘वंदे मातरम्...’ सहित कई देशभक्ति गीतों की धुनों को बैंड व पाइप्स के माध्यम से दिलकश अंदाज में प्रस्तुत कर सभी का मन मोहा। इस मौके पर जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा, एसएसपी कलानिधि नैथानी संग पुलिस प्रशासन के कई आला अधिकारी व गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
5 of 8
बीटिंग द रिट्रीट कार्यक्रम
- फोटो : amar ujala
कार्यक्रम के समापन से पहले राज्यपाल ने परेड की कमान संभालने वाले कमांडर 16 जाट रेजीमेंट लेफ्टीनेंट कर्नल यदुवंशी के साथ ही उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सैन्य, अर्द्धसैन्य बल, छात्र-छात्राओं की टोलियां, कलाकार व झांकियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
6 of 8
बीटिंग द रिट्रीट कार्यक्रम
- फोटो : amar ujala
इनमें बेस्ट मार्चिंग कंटीजेंट (आर्मी) के लिए 17 मराठा लाइट इंफैन्ट्री रेजीमेंट प्रथम, 16 जाट रेजीमेंट को द्वितीय, पैरा मिलिट्री के लिए सशस्त्र सीमा बल को प्रथम, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल को द्वितीय और बेस्ट परेड (पुलिस पीएसी व होमगार्ड) के लिए एटीएस कमांडो यूपी पुलिस, पीएसी मध्य जोन, यूपी होमगार्ड व यूपी पुलिस की टुकड़ियों को क्रमश : प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार प्रदान किया। इसी तरह बेस्ट स्कूल परेड (स्कूल व एनसीसी) एनसीसी लखनऊ को बालक ग्रुप में प्रथम, यूपी सैनिक स्कूल द्वितीय, सेंट जोजफ इंटर कॉलेज और सिटी मांटेसरी स्कूल अलीगंज को तृतीय पुरस्कार मिला।
विज्ञापन
7 of 8
बीटिंग द रिट्रीट कार्यक्रम
- फोटो : amar ujala
बालिका वर्ग में एनसीसी लखनऊ ग्रुप प्रथम, सेंट जोजफ मांटेसरी स्कूल राजाजीपुरम द्वितीय और सिटी मांटेसरी स्कूल गोमती नगर को तृतीय पुरस्कार मिला। बेस्ट नृत्य के लिए सीएमएस महानगर प्रथम, लखनऊ पब्लिक कॉलेज गोमती नगर द्वितीय और लखनऊ पब्लिक स्कूल आनंद नगर तृतीय पुरस्कार मिला। बेस्ट ड्रिल के लिए सेंट जोजफ इंटर कॉलेज ठाकुरगंज प्रथम, सिटी मांटेसरी स्कूल राजेंद्र नगर द्वितीय और लखनऊ पब्लिक कॉलेज वृंदावन को तृतीय पुरस्कार दिया गया।
झांकियों में पहला पुरस्कार लखनऊ विकास प्राधिकरण, द्वितीय उत्तर प्रदेश पर्यटन एवं उप्र वन विभाग और तृतीय पुरस्कार यूपी पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड को मिला जबकि सेंटर फॉर ई-गवर्नेंस को सांत्वना पुरस्कार से नवाजा गया। स्कूलों द्वारा प्रस्तुत झांकियों की प्रस्तुति में पहला पुरस्कार सिटी मांटेसरी स्कूल, द्वितीय पुरस्कार लखनऊ पब्लिक स्कूल्स एंड कॉलेज तृतीय पुरस्कार उत्तर प्रदेश भारत स्काउट्स गाइड और सांत्वना पुरस्कार अमीनाबाद इंटर कॉलेज की झांकियों को प्रदान किया गया।