फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देर शाम बूंदाबांदी से बदला मौसम, जानें आगे कैसे रहेंगे मौसम के तेवर

Thu, 13 Dec 2018 11:29 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 6
मौसम - फोटो : amar ujala
 दिसम्बर के पहले पखवाड़े में ठंड ने सताना शुरू कर दिया है। जम्मू कश्मीर में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के चलते पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद राजधानी समेत प्रदेश के बाकी हिस्सों में बर्फीले दिनों ने दस्तक दी।
विज्ञापन

2 of 6
मौसम - फोटो : amar ujala
बुधवार को लखनऊ का मौसम भी बदले रंग में दिखा। सुबह से छाए बादलों की दिनभर धूप संग आंख-मिचौली चली। थोड़ी देर धूप जरूर खिली पर बादलों के कारण यह राहत नहीं दिला पाई। बदलते मौसम के बीच रात को शहर के तमाम इलाकों में ठंड से कांपते लोगों को छिटपुट बूंदाबांदी से भिगोया। 
विज्ञापन

3 of 6
मौसम - फोटो : amar ujala
हजरतगंज, गोमतीनगर, इंदिरानगर समेत ट्रांस गोमती और कानपुर रोड के इलाकों में बूंदाबांदी ने लोगों को चकित किया। धुंध-बदली से दिन का तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 22.8 पर रहा। रात के तापमान में बदलाव न होने से राहत रही। दिन का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य था। सुबह से रुक-रुककर 7  से 15 किमी. की रफ्तार में चल रही पछुआ हवाओं ने रात ढलने के साथ कुहासे की हल्की चादर संग ठिठुरन बढ़ाई। 

4 of 6
मौसम - फोटो : amar ujala
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक 24-36 घंटों में तापमान में कोई खास बदलाव न होने के आसार हैं, लेकिन अभी पहाड़ों पर वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव है।
विज्ञापन

5 of 6
मौसम - फोटो : amar ujala
ऐसे में राजधानी समेत आसपास के इलाकों में बादल छाए रहने के साथ कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी के आसार बने हैं। कुछ इलाकों में कोहरा गिरने की भी संभावना है। आर्द्रता का अधिकतम स्तर 90 प्रतिशत रहा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मौसम - फोटो : amar ujala
मौसम विज्ञानियों के मुताबिक दिसंबर का दूसरा सप्ताह बीतने के साथ वीकेंड तक राजधानी समेत अन्य इलाकों में ठंड के तेवर और तेज होंगे। गुरुवार-शुक्रवार को बूंदाबांदी का दौर रुकने के बावजूद पहाड़ों पर हो चुकी बर्फबारी से वहां से आती नार्थ वेस्टरली हवाएं रात के साथ दिन में ठंड में इजाफा करेंगी। सुबह धुंध, कोहरे का समय भी बढ़ेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें