फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरसे बदरा, मौसम हुआ खुशगवार, मौसम विज्ञानियों ने बताया आगे कैसा रहेगा हाल

Mon, 02 Jul 2018 12:30 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 7
लखनऊ में बारिश - फोटो : amar ujala
चार दिन पहले आए मानसून से यूपी में लोगों को राहत मिली है। सोमवार को भी लखनऊ में सुबह से ही बदली छाई रही। इसके पहले रविवार के दिन सुबह से ही बादलों का डेरा रहा।
विज्ञापन

2 of 7
लखनऊ में बारिश - फोटो : amar ujala
 रिमझिम फुहारों के बीच खुशगवार मौसम से शहर तर-ब-तर हो गया। सुबह से ही राजधानी में पुरवइया की 12-15 किमी. की गति के बीच तेज झोंकों से तापमान में गिरावट महसूस की गई। मौसम विज्ञानियों के अनुसार, सोमवार और मंगलवार को भी राजधानी में बादलों के छाए रहने, आवाजाही के बीच रुक -रुक कर बारिश जारी रहने की बात कही है। 
विज्ञापन

3 of 7
लखनऊ में बारिश - फोटो : amar ujala
सुबह की मामूली रिमझिम के बाद बादलों के छाए रहने से सरके पारे से शहरियों को उमस से राहत मिली।

4 of 7
लखनऊ में बारिश - फोटो : अमर उजाला
मेघों ने गोमतीनगर, डालीबाग, हजरतगंज, निशातगंज, कैसरबाग, कैंट समेत शहर के अन्य इलाकों को धीमी फुहारों से भिगोया। मौसम विज्ञान केंद्र पर सुबह से शाम तक 1.3 मिमी. बारिश दर्ज की गई। 
विज्ञापन

5 of 7
लखनऊ में बारिश - फोटो : amar ujala
बारिश के चलते दिन का अधिकतम पारा 32.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। यह शनिवार को दर्ज हुए 36.5 की अपेक्षा चार डिग्री कम रहा, जो कि सामान्य दर्ज हुआ। जबकि न्यूनतम पारा सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक 28.3  डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन

6 of 7
मौसम का लुत्फ उठाते हुए - फोटो : amar ujala
दोपहर से शाम तक शहर में बादलों की आवाजाही लगी रही, जिसके चलते दिन भर मौसम खुशनुमा रहा। वायुमंडल में अधिकतम आर्द्रता स्तर 87 प्रतिशत दर्ज हुआ। मौसम के सुकून भरे तेवरों के चलते दिन भर लखनऊ जू, जनेश्वर मिश्र पार्क के अलावा शाम को गोमतीनगर के पार्को में लोग लुत्फ लेने उमड़े। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
लखनऊ में बारिश - फोटो : amar ujala
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानियों के मुताबिक मानसूनी आमद हुई है, बादल राजधानी समेत आसपस के तमाम इलाकों पर छाए हैं। अगले दो दिनों में राजधानी समेत आसपास के इलाकों में बादलों के छाए रहने, आवाजाही के बीच धीमी तेज बौछारों का दौर रुक -रुक कर जारी रह सकता है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें