रात को गलन और दिन में गुनगुनी धूप से राहत देने वाला मौसम मंगलवार-बुधवार से करवट लेने का मन बना चुका है। पहाड़ों पर मौसमी उठापटक और पश्चिमी विक्षोभ के चलते लखनऊ समेत प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश होने के आसार है।
विज्ञापन
2 of 5
डेमो
- फोटो : amar ujala
मौसम विज्ञानियों के मुताबिक सोमवार से प्रदेश के पश्चिमी उप्र में होने वाले बदलाव के बाद 5 से 8 फरवरी के बीच राजधानी समेत आसपास के इलाकों में मौसमी उठापटक रह-रह कर दस्तक देते रहेंगे।
विज्ञापन
3 of 5
डेमो
- फोटो : amar ujala
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक जेपी गुप्त ने रविवार को बताया कि पहाड़ों पर हालिया हुई बर्फबारी के बाद से मैदानी इलाकों में गलन बढ़ रही है, लेकिन सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ के चलते 5 से 8 फरवरी के बीच प्रदेश के पश्चिमी इलाकाें, राजधानी लखनऊ समेत आसपास के इलाकाें में बादलों की आवाजाही के साथ बारिश दस्तक दे सकती है।
4 of 5
डेमो
- फोटो : amar ujala
यूपी के तमाम इलाकाें में मौसमी बदलाव के बीच मंगलवार से शुक्रवार के बीच राजधानी में भी बादलों की आवाजाही होने के आसार हैं। इस दौरान कुछेक जगह गरज-चमक के साथ बारिश की भी संभावना है। उसके बाद मौसम सामान्य होता जाएगा, लेकिन न्यूनतम पारे में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। इन सबके बीच रविवार को दिन की शुरुआत अरसे बाद सुबह के समय कोहरे के साथ हुई।
वहीं, हवाओं के झोंकों ने दिन बर्फीला बनाया। दोपहर से पहले धुंध छंटी तो गुनगुनी धूप ने राहत दी। मौसमी उतार-चढ़ाव के बीच शहर का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम 22.7 डिग्री दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम पारा सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक 9.8 डिग्री दर्ज किया गया।