फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झमाझम बारिश से मौसम हुआ गुलजार, मौसम विज्ञानियों ने बताया आने वाले दिनों में कैसी होगी बरसात

Fri, 03 Aug 2018 02:24 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 6
मौसम - फोटो : amarujala
लखनऊ में पिछले पांच दिनों से हो रही लगातार बारिश का सिलसिला शुक्रवार सुबह भी जारी रहा। घर से ऑफिस के लिए निकले लोग और स्कूली बच्चों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जलभराव की वजह से कई स्कूली गाड़ियां रास्ते में ही बंद हो गईं। 
विज्ञापन

2 of 6
लखनऊ में बारिश - फोटो : amarujala
वहीं झमाझम बारिश से बृहस्पतिवार को मौसम गुलजार हो गया। पहली अगस्त तक कुल 469.8 मिमी बारिश दर्ज हुई है, जो कि औसत से 35 प्रतिशत है। आने वाले दिनों में और अधिक बारिश होने के आसार जताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 6
मौसम - फोटो : amarujala
बृहस्पतिवार सुबह से ही झिरमिर बारिश होती रही, वहीं रात करीब दस बजे झमाझम बारिश हुई, जिससे लोगों को खासी राहत मिल गई। हालांकि, बारिश के लगातार होने से जलभराव जैसी समस्याएं खड़ी हो रही हैं।

4 of 6
मौसम - फोटो : amarujala
पर, अधिक बारिश के चलते तापमान से राहत है और पर्यावरण को भी खासा लाभ मिल रहा है। इंडिया मेट डिपार्टमेंट की हाइड्रोनट डिवीजन के आंकड़ों के मुताबिक पहली जून, 2018 से पहली अगस्त के बीच लखनऊ में कुल 469.8 मिमी. बारिश हुई है। जबकि औसतन 348.4 मिमी बरसात होती है।
विज्ञापन

5 of 6
मौसम - फोटो : amarujala
 राजधानी में औसत से 35 प्रतिशत अधिक बारिश हो चुकी है। जबकि उत्तर प्रदेश में दस दिन से रुक रुककर हो रही बारिश ने जून और जुलाई की कमी की भरपाई कर दी। प्रदेश में जून और जुलाई का बारिश में औसत 375.9 मिमी है। इसके सापेक्ष 31 जुलाई तक 328.5 मिमी बारिश हो चुकी है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगस्त के पहले हफ्ते में बादलों की आवाजाही और बारिश का सिलसिला भी जारी रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मौसम - फोटो : amarujala
दो से चार अगस्त तक पूर्वी उप्र के कुछ इलाकों में भारी बारिश के आसार जताए जा रहे हैं। गुरुवार रात राजधानी में हुई झमाझम बारिश का असर तापमान पर भी पड़ा। अधिकतम तापमान जहां 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस रहा। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि लखनऊ में बारिश औसत से अधिक रही। आने वाले दिनों में बारिश और होने की संभावना है। जिससे पर्यावरण को भी फायदा पहुंचेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें