राजधानी लखनऊ में ठंड ने पहाड़ों जैसी सर्दी का एहसास करवाना शुरू कर दिया है। सुबह व रात में तापमान नीचे जाने से लोग अलाव जलाने व हीटर के सामने बैठने को मजबूर हो रहे हैं। शनिवार सुबह भी ठंड से लोगों की कंपकंपी छूटी। हालांकि, दोपहर धूप निकल आने से राहत मिली।