लखनऊ मेें तेज धूप ने शुक्रवार को भी लोगों को परेशान किया। चटख धूप के चलते लगातार चौथे दिन पारा भी 42-43 डिग्री के बीच झूलता रहा। वहीं न्यूनतम पारा भी लगातार तीसरे दिन 30 डिग्री के करीब बना रहा। हालांकि शनिवार को भी सुबह से ही तेज धूप ने लोगों को परेशान किया।
विज्ञापन
2 of 5
मौसम
- फोटो : amar ujala
तड़के बादलों की आवाजाही और आंधी-अंधड़ के झोंको के बीच दिन की शुरुआत हुई। लेकिन चटख धूप ने दोपहर से पहले ही ऐसा तपाना शुरू किया कि सड़कोें, बाजारों में दोपहर तक सूनापन दिखने लगा।
विज्ञापन
3 of 5
मौसम
- फोटो : amar ujala
दिन भर गर्मी के इन तेवरों ने दोपहर के बाद रात को भी गर्मी से परेशान रखा। लगातार चौथे दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक 42.2 डिग्री दर्ज किया गया।
4 of 5
मौसम
- फोटो : amar ujala
जबकि न्यूनतम पारा सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक 29.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ।