फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम आवास के पास सरकारी स्कूल में जलभराव, कक्षाओं में भी पानी ही पानी

Wed, 01 Aug 2018 03:04 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 4
- फोटो : amar ujala
पिछले दो तीन दिनों से हो रही जबरदस्त बारिश से पूरे लखनऊ शहर में जगह-जगह जलभराव हो गया है। हाल ये है कि सड़कों व कॉलोनियों में घरों तक पानी पहुंच गया है।

राजधानी लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आवास के पास सरकारी स्कूल में पानी भर गया। कक्षाओं तक में पानी ही पानी है। बुधवार को जब थोड़ी राहत मिली तो कक्षाएं शुरू हो सकी।

इसके पहले लगातार हो रही बारिश को देखते हुए 31 जुलाई को स्कूलों में अवकाश की घोषणा कर दी गई थी। बुधवार को थोड़ी राहत मिलते ही फिर से कक्षाएं शुरू हो गई हैं।

हालांकि, मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अगले कुछ दिन और मौसम के ऐसे ही बने रहने के आसार है। बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी है और मौसम भी खुशगवार हो गया है लेकिन हर बार की तरह सड़कों व निर्माण में भ्रष्टाचार का भी खुलासा हो गया है। शहर के कई इलाकों में तो घुटनों तक पानी भर गया है।
विज्ञापन

2 of 4
कक्षाओं में भरा पानी।
विज्ञापन

3 of 4
स्कूल - फोटो : amar ujala
स्कूल परिसर में जलभराव।
विज्ञापन

4 of 4
जलभराव की एक तस्वीर।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें