लखनऊ में बादलों की आवाजाही के साथ दो दिनों से रुक-रुक हो रही बारिश मंगलवार शाम को कुछ घंटों के लिए थमी तो पार्को में लोग उमड़ पड़े। खुशनुमा मौसम में लोग परिवारीजनों के साथ पहुंचे और सुहाने मौसम का लुत्फ उठाया। लोगों ने पार्को के खूबसूरत नजारों के साथ बादलों की आवाजाही से आसमान में बनी विभिन्न आकृतियों संग सेल्फी भी ली। तेज बारिश के बाद शाम करीब पांच बजे खिली हल्की धूप और फुहारों में लोगों ने पार्को की ओर रुख किया। युवतियां यहां मस्ती करती नजर आईं। शहर के बुद्धा पार्क, रिवर फ्रंट, जनेश्वर मिश्र पार्क, अंबेडकर पार्क सहित अन्य पार्को सहित अन्य पार्को में लोगों ने रुक-रुक कर हुई रिमझिम बारिश के बीच शाम का लुत्फ उठाया।