बाढ़
- फोटो : amar ujala
वहीं, सीतापुर में भी घाघरा नदी उफना रही है, नदी से उठती लहरें किनारों से टकराकर उसकी भयावहता को दर्शा रही हैं। कुछ इलाकों में पानी नदी के बाहर आ गया है तो कुछ जगहों पर वह तट को अपनी आगोश में समेट लेेने के लिए बेताब नजर आ रहा है। घाघरा का उफान मारता पानी रेउसा क्षेत्र के करीब 20 गांवों के बेहद करीब पहुंच गया है। क्षेत्र के बाशिंदे इसे बाढ़ का अलर्ट मान रहे हैं। शायद यही वजह है कि तटीय क्षेत्र के बाशिंदों ने अपने झोपड़ों को समेटकर सुरक्षित स्थानों के लिए पलायन शुरू कर दिया है। हालांकि स्थिति अभी विकट नहीं हुई है, लेकिन जिस तरह से नदी का जलस्तर बढ़ रहा है, उससे नदी के और विकराल होने की संभावना जताई जा रही है।