फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपावली पर ट्रेनों के लिए अभी से मारामारी, नहीं मिल रही है कंफर्म सीट

Sat, 06 Jul 2019 02:48 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
दीपावली में अभी समय है, लेकिन दिल्ली और मुंबई की ट्रेनों में टिकट के लिए मारामारी शुरू हो गई है। कई ट्रेनों की एसी व स्लीपर बोगियों में सीटों की स्थिति वेटिंग तक पहुंच गई है। ऐसे में अब लखनऊ आने के लिए विमानों पर ही दारोमदार है। हालांकि, इनका किराया भी सीटों के साथ बढ़ता जा रहा है।

 
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
रविवार 27 अक्तूबर को दीपावली है। हालांकि, अभी से 25, 26 और 27 अक्तूबर को लखनऊ आने वालों में ट्रेनों में कंफर्म सीट नहीं मिल रही है। लौटने के लिए सीटों की मारामारी 29 अक्तूबर की ट्रेनों में अधिक है।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
शताब्दी एक्सप्रेस के अतिरिक्त दिल्ली जाने वाली लखनऊ मेल, एसी एक्सप्रेस, कैफियत एक्सप्रेस, पद्मावत एक्सप्रेस, फैजाबाद-दिल्ली एक्सप्रेस की एसी व स्लीपर बोगियों में वेटिंग शुरू हो गई है। लखनऊ मेल के स्लीपर क्लास में वेटिंग 49, थर्ड एसी में 66 व सेकेंड में 26 है। एसी एक्सप्रेस की थर्ड व सेकेंड एसी में वेटिंग क्रमश: 103 व 49 पहुंच गई है। दूसरी ओर लखनऊ से मुंबई जाने वाली पुष्पक एक्सप्रेस, कुशीनगर और लखनऊ एलटीटी एक्सप्रेस की स्लीपर बोगियों में सीटों की उम्मीदें हैं।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
हालांकि, एसी बोगियों में तीन नवंबर तक वेटिंग सौ से अधिक पहुंच गई है। ऐसे में लोग विमानों के सहारे हैं, जिनका किराया बढ़ता जा रहा है। लखनऊ से हैदराबाद जाने वाली फ्लाइट का किराया 27, 28 व 29 अक्तूबर को क्रमश: 3100, 4400 व 4400 रुपये पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
 ऐसे ही 29 को लखनऊ से मुम्बई का हवाई किराया 8264 रुपये, दिल्ली का 4650 रुपये, बंगलुरु का 6096 रुपये, कोलकाता का 5710 रुपये, पुणे का 6923 रुपये पहुंच गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें