यूपी निकाय चुनाव के पहले चरण में 52.85 फीसदी से ज्यादा मतदान हुआ। इस दौरान कई ऐसे वोटर दिखे जो अपने आप में युवा पीढ़ी के लिए एक प्रेरणा हैं। वो अब आसानी से चल फिर नहीं सकते या फिर उम्र के साथ आने वाली कई और मुश्किलों का सामना कर रहे हैं लेकिन अपने लोकतांत्रिक अधिकारों को लेकर किस तरह सजग हैं। देखें, ये तस्वीरें और जानें इनके बारे में-
विज्ञापन
2 of 9
इनसे मिलें ये हैं फैजाबाद के राम दास जिनकी उम्र 80 वर्ष के करीब है। उन्होंने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने जिले के राजकरण इंटर कॉलेज में वोट करने पहुंचे।
विज्ञापन
3 of 9
फैजाबाद के राजकरण इंटर कॉलेज में वोट डालकर बाहर आतीं 85 वर्षीय सुंदरी देवी।
4 of 9
फैजबाद के रामबली इंटरनेशनल कॉलेज में वोट डालकर बाहर आतीं 80 वर्षीय बैतुल निशां। उन्हें चलने-फिरने में दिक्कत होती है तो परिवारीजनों का सहारा लेकर वोट करने आईं।
विज्ञापन
5 of 9
मतदान
- फोटो : amar ujala
फैजाबाद के मसौधा नगर पंचायत भदरसा में वोट डालने जाते 80 वर्षीय नूरउल्ला खान।
विज्ञापन
6 of 9
फैजााबाद के रुदौली की 70 वर्षीय प्रेमा देवी की आंखें बेहद कमजोर हैं। वो अपने परिवारीजनों के साथ वोट करने पहुंची।
विज्ञापन
7 of 9
फैजाबाद के रुदौली में वोट करने पहुंची खुतिजा बेगम की आयु 70 वर्ष से ज्यादा है।
8 of 9
गोंडा के कटरा बाजार में वोट डालने जाते दिव्यांग मतदाता।
अमेठी में वोट डालने जाती शिवपती, असगरी बेगम व हाजिरा।
ये वो तस्वीरें हैं जो उन लोगों के लिए एक सबक है जो वोट करने नहीं जाते और सरकार के कामकाज में कमियां निकालते हैं। तस्वीरें देखें और लोकतंत्र के इन सेनानियों पर गर्व करें।