फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुलायम ने अखिलेश पर बरसाया प्यार, कहा- अखिलेश बेटा पहले नेता बाद में, हमेश बना रहेगा आशीर्वाद

Wed, 22 Nov 2017 09:01 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 10
सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने अखिलेश की तारीफ की और कहा कि वो एक अच्छे बेटे हैं। वो पहले मेरे बेटे हैं और नेता बाद में। हमेशा ही उन पर मेरा आशीर्वाद बना रहेगा। मुलायम सिंह यादव का 79वां जन्म दिन बुधवार को सपा मुख्यालय में समारोह पूर्वक मनाया गया। महशूर शास्त्रीय गायक पद्मभूषण पंडित छन्नू लाल मिश्र के संगीत और मुलायम की शान में कसीदों वाले गीतों के बीच केक काटकर उन्हें जन्म दिन की बधाइयां दी गईं। अखिलेश ने उन्हें शॉल भेंट किया और पैर छूकर आशीर्वाद लिया। मुलायम ने कहा, अखिलेश को आशीर्वाद दे दिया है, आगे भी देते रहेंगे। वह (अखिलेश) लड़का भी है और राजनीति भी करता है लेकिन लड़का पहले है, राजनीतिक बाद में।
विज्ञापन

2 of 10
मुलायम ने कहा, मैंने अकेले पार्टी खड़ी की है। इसे कमजोर नहीं देखना चाहता हूं। नेताओं की छवि खराब हुई तो विधानसभा चुनाव हार गए। अखिलेश ने इतना काम किया लेकिन सपा को मात्र 47 सीटें मिलना शर्मनाक है। इतनी कम सीटें तो अयोध्या में गोली चलवाने के बाद भी नहीं मिली थीं। तब हमने 105 सीटें जीती थीं। उस समय प्रदेश भर में दंगे हुए थे।
विज्ञापन

3 of 10
- फोटो : amar ujala
मुलायम ने कहा, कुछ लोगों ने अखिलेश के साथ धोखा किया है। नाम लिए बिना बोले, यहां दो नेता ऐसे हैं, जिनके बूथों पर सपा हारी लेकिन अखिलेश ने उन्हें सम्मानजनक पद दे दिए। एक नेता के परिवार में 51 वोट हैं लेकिन पार्टी को उनके बूथ पर सिर्फ 9 वोट मिले।

4 of 10
राज्यपाल ने दी बधाई
राज्यपाल राम नाईक ने मुलायम सिंह के विक्रमादित्य मार्ग स्थित आवास पर जाकर जन्मदिन की बधाई दी। नाईक ने उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट कर उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु होने की कामना की। मुलायम ने पोर्टिको में आकर राज्यपाल का स्वागत किया और गुलदस्ता भेंट किया।
विज्ञापन

5 of 10
राज्यपाल राम नाईक व मुलायम सिंह यादव।
विज्ञापन

6 of 10
मुलायम के जन्मदिन पर शास्त्रीय गायक पद्मभूषण पंडित छन्नूलाल मिश्र नें बधाई गीत गाया।
विज्ञापन

7 of 10
जश्न के मौके पर सपा के कई बड़े नेता मौजूद थे।

8 of 10
मुलायम ने अखिलेश को केक खिलाया।

9 of 10
अखिलेश ने पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

10 of 10
इस दौरान बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें