जिस समय लखनऊ के पॉश इलाके में दो पुलिसकर्मी अपने आपराधिक कृत्य से देश भर में यूपी पुलिस की फजीहत की पटकथा लिख रहे थे उसी समय प्रदेश के डीजीपी ओम प्रकाश सिंह गाजियाबाद में ऐेसे ही मामलों की रोकथाम के लिए लेक्चर देने की तैयारी कर रहे थे। पुलिसकर्मियों के व्यवहार में सुधार लाने के लिए डीजीपी ओम प्रकाश सिंह ने गाजियाबाद और नोएडा में पुलिसकर्मियों को नियम विरुद्ध, अवैधानिक और अपराधिक आचरण न करने और संवेदनशील बनाने के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया था।