इटली की फि एट तोपोलिन कार व शेवरले फिटेन 1932 मॉडल की कार जब सड़क पर उतरी तो सब टकटकी लगाकर देखते रह गए। मौका था रविवार को विंटेज कार एंड बाइक रैली का, जिसमें 22 विंटेज कार और 18 विंटेज बाइक सड़क पर उतरीं। डीएम कौशल राज शर्मा ने विटेंज कार की स्टीयरिंग संभालकर रंजन सर्विस स्टेशन हजरतगंज से रैली की शुरुआत की।
विज्ञापन
2 of 7
कार रैली
- फोटो : amar ujala
रैली वीमेन पावर लाइन, समतामूलक चौराहा, लोहिया चौराहा होते हुए इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान पहुंचकर समाप्त हुई।
विज्ञापन
3 of 7
कार रैली
- फोटो : amar ujala
रैली में संजय कुमार की 1938 की डीकेडब्ल्यू बाइक सभी के लिए आकर्षण का केंद्र थी। डॉ. राजेश 1928 मॉडल फोर्ड से आए थे। राजेश ने बताया कि कार को चाबी घुमाकर स्टार्ट किया जा सकता है और सेल्फ स्टॉर्ट की भी सुविधा है।
4 of 7
कार रैली
- फोटो : amar ujala
यह कार उनके पास पिछले आठ साल से है। साथ ही संदीप नारायण की 1200 सीसी की टू सीटर फि एट स्पाइडर कार भी आकषर्ण का केंद्र बनी रही।
विज्ञापन
5 of 7
कार रैली
- फोटो : amar ujala
इसके अलावा रैली में रचित सिंह ऑस्टिन.8 लेकर आए जो उनके पास 25 साल से है। वहीं, डॉ. अभिषेक शुक्ल 1932 की फि एट तोपोलिन कार से आए।
विज्ञापन
6 of 7
कार रैली
- फोटो : amar ujala
उन्होंने बताया कि इसे इटली की तंग गलियों में चलने के लिया बनाया गया था। इसे माउस कार भी कहते है। 800 सीसी की यह कार टू सीटर है।
इसके अलावा शेवरले फि टेन जो 1932 मॉडल है उसे संदीप दास चला रहे थे। रोहित पंत .2 की कोरियाई कोर्गी बाइक लाए थे। ये बाइक 1941 मॉडल है। रोहित ने बताया कि इसे परबिके बाइक भी कहते है। तो वहीं 1960 मॉडल ऑटोसाइकिल भी सबसे अलग थी।