murder
- फोटो : amar ujala
रविवार से गायब था धनीराम
दरअसल बलरामपुर जिले के गौरा चौराहा थाना क्षेत्र के ग्राम मुड़िला नौबस्ता निवासी धनीराम यादव रविवार रात लापता हो गया था। धनीराम की बाइक व मोबाइल खून से सनी हुई घर के सामने लावारिश मिली थी। धनीराम के पिता शिवमंगल ने मंगलवार को समर्थकों व ग्रामीणों के साथ थाने का घेराव किया था। शिवमंगल का आरोप था कि धनीराम ससुराल गया था। उसकी पत्नी, ससुर, साले व रिश्तेदार ने उसकी हत्या कर दी है। मंगलवार को पुलिस ने शिवमंगल की तहरीर पर उसकी पत्नी, ससुर, साले व उनके रिश्तेदार के खिलाफ केस दर्ज किया था। (ग्रामीणों ने पुलिस का रास्ता रोकने के लिए सड़क पर बड़े पत्थर लगा दिए।)