फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हजारों की तादाद में अयोध्या पहुंचे राम भक्त, प्रशासन के इंतजाम हुए धवस्त, तस्वीरें

Sun, 25 Nov 2018 01:40 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 10
अयोध्या में विहिप कार्यकर्ता
विश्व हिंदू परिषद की अयोध्या में आयोजित धर्म सभा में शनिवार देर रात से ही राम भक्तों का पहुंचना शुरू हो गया। सुबह होते होते प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने के लिए किए गए सारे इंतजाम धरे के धरे रह गए। हजारों की संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने रामलला के दर्शन जिद करते हुए सभी बैरिकेडिंग हटा दीं।
विज्ञापन

2 of 10
विहिप की धर्मसभा
विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता उन रास्तों में भी प्रेवश कर गए, जिन्हें प्रशासन ने बंद कर रखा था। पुलिस ने जहां भी कार्यकर्ताओं को रोकने की कोशिश की। वहां हर हाल में वह रामलला के दर्शन की मांग कर आगे बढ़ते गए। 
विज्ञापन

3 of 10
धर्मसभा
इस दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से बाबर के खिलाफ नारे बोले जाते रहे। जबकि महिलाएं जय श्री राम का नारा लगाती रहीं। बुजुर्गों की टोली भी उनके सुर में सुर मिला रही थी।

4 of 10
धर्मसभा
अयोध्या की हर गली और सड़क विहिप कार्यकर्ताओं से भर गई। प्रशासन ने उन्हें शहर से बाहर रखते हुए ही सभा स्थल तक ले जाने की योजना बनायी थी।
विज्ञापन

5 of 10
धर्मसभा
लेकिन प्रशासन की कोशिशों पर पानी फेरते हुए विहिप कार्यकर्ता विवादित स्थल की ओर बढ़ गए। जगह जगह लगी बैरिकेडिंग के पास कार्यकर्ताओं की लंबी कतारें नजर आईं।
विज्ञापन

6 of 10
धर्मसभा
धर्म सभा में हिस्सा लेने के लिए करीब 48 जिलों के विहिप कार्यकर्ता अयोध्या पहुंचे हैं। बड़ी संख्या में किन्नर समुदाय के लोग भी यहां नजर आए। शिव सैनिकों की मौजूदगी भी इस दौरान बनी रही।
विज्ञापन

7 of 10
धर्मसभा
अलग -अलग दिशाओं से आ रहे विहिप कार्यकर्ताओं के लिए कई स्थानों पर नाश्ते का प्रबंध भी स्थानीय लोगों द्वारा किया गया।

8 of 10
धर्मसभा
सुरक्षा व्यवस्था के चलते अयोध्या के बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा।

9 of 10
धर्मसभा
धर्मसभा के लिए उमड़ी भीड़ और सुरक्षा प्रबंध पर डीआईजी अयोध्या ओमकार सिंह ने कहा कि धर्मसभा के लिए सभी पुख्ता इंतजाम कर लिए गए हैं। हमने पार्किंग के लिए पर्याप्त स्थान मुहैया करवा दिया है। 
विज्ञापन

10 of 10
धर्मसभा
अयोध्या में रामलला का दर्शन करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में उद्घव ठाकरे ने कहा कि राममंदिर को लेकर हिंदुओं की भावनाओं से खिलवाड़ नहीं होना चाहिए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें