फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरेंः उत्तर प्रदेश सरकार का चेहरा बनीं विद्या बालन

Sun, 11 Sep 2016 12:22 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 10
फिल्म अभिनेत्री विद्या बालन यूपी सरकार का चेहरा बन गई हैं। वो समाजवादी पेंशन योजना का का प्रचार करेंगी। इस मौके पर उन्होंने अखिलेश सरकार की इस योजना की तारीफ की।
विज्ञापन

2 of 10
फिल्म अभिनेत्री विद्या बालन ने कहा कि समाजवादी पेंशन जैसी मु‌हिम से प्रदेश में औरतों की जिंदगियों में बदलाव आएगा। इस योजना से महिला सशक्तीकरण का सूत्र जुड़ा है। मुझे इस योजना का चेहरा बनकर खुशी हो रही है।
विज्ञापन

3 of 10
पदमश्री विद्या बालन ने कहा, पैसा पॉवर होता है। इस पॉवर में 50 फीसदी आबादी पीछे रह गई है। समाजवादी पेंशन योजना में पैसे सीधे औरतों के बैंक खाते में जाएंगे। उन्होंने महिलाओं के लिए इतने बड़े स्तर पर योजना चलाने के लिए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को बधाई दी।

4 of 10
उन्होंने उम्मीद जताई कि महिलाओं की मदद का यह सिलसिला हमेशा जारी रहेगा। उन्होंने कहा, यूपी मे पुल, अस्पताल बहुत बने हैं लेकिन यह भी जरूरी है कि महिलाएं आगे बढे। महिलाएं पूरे परिवार को लेकर चलती हैं। उन्होंने प्यार और सम्मान के लिए प्रदेश सरकार का आभार जताया।
विज्ञापन

5 of 10
समाजवादी पेंशन योजना के तहत हर महीनें परिवार की मुखिया महिलाओं के खाते में 500 रुपये भेजे जाएंगे। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को अपने कालीदास मार्ग स्थित सरकारी आवास पर समाजवादी पेंशन योजना के प्रचार अभियान की लॉचिंग की।
विज्ञापन

6 of 10
अखिलेश ने इस मौके पर घोषणा की कि अब शत-प्रतिशत गरीब महिलाओं को समाजवादी पेंशन योजना का लाभ दिया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को इसके लिए खजाना तैयार रखने के निर्देश दिए। कहा, विद्या बालन के जुड़ने से जहां इस योजना का प्रचार होगा, वहीं लाभार्थियों की संख्या बढ़ेगी।
विज्ञापन

7 of 10
सीएम ने कहा कि समाजवादी पेंशन प्रदेश की सबसे बड़ी योजना है। मुझे याद है कि नेताजी (मुलायम सिंह) अपने भाषण में कहते थे कि गरीब महिलाएं कार्यक्रमों में आती है तो उनके पास पहनने के लिए अच्छी साड़ी नहीं होती। सरकार बनी तो गरीब महिलाओं को दो-दो साड़ी देंगे।

8 of 10
2012 में सरकार बनने पर हमने सोचा कि साड़ी देने का वादा कैसे पूरा किया जाए ? साड़ी बांटने पर उसके रंग को लेकर झगड़ा न हो इसलिए महिलाओं को सीधे लाभ देने की योजना बनाई। हम महिलाओं के खाते में सीधे 500 रुपये पेंशन भेज रहे हैं। इस योजना से ग्रामीण महिलाओं का सम्मान बढ़ा है।

9 of 10
हमने सड़क, पुल, मेट्रो, एक्सप्रेस-वे समेत बहुत काम किए हैं। समाजवादी पेंशन योजना गरीब माताओ-बहनों को आगे बढ़ाने, मजबूत बनाने का काम करेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अब शत-प्रतिशत गरीब महिलाओं को समाजवादी पेंशन दी जाएगी। इसके लिए भले ही कितने धन का इंतजाम करना पड़े।
विज्ञापन

10 of 10
महिलाओं की मदद में धन की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने मुख्य सचिव दीपक सिंघल और मुख्य सलाहकार आलोक रंजन से कहा कि खजाना तैयार रखिये।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें