फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी विधानमंडल सत्र: पुलिस ने पैदल मार्च रोका तो सड़क पर धरने पर बैठे अखिलेश यादव, मचा संग्राम, तस्वीरें

Mon, 19 Sep 2022 05:14 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

यूपी विधानमंडल सत्र के पहले दिन सपाई सड़क पर उतर पड़े। सपा विधायक व कार्यकर्ता सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में मार्च करते हुए विधानभवन की तरफ जा रहे थे। पुलिस ने उन्हें रोका तो जमकर हंगामा हुआ।
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : amar ujala
यूपी में सोमवार को विधानमंडल सत्र के पहले दिन विपक्ष सड़क पर उतर आया और प्रदेश सरकार को घेरने की कोशिश की। सत्र के पहले दिन सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पार्टी विधायकों व कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी कार्यालय से पैदल मार्च करते हुए विधानभवन की तरफ जा रहे थे कि पुलिस ने उन्हें रास्ते में ही रोक लिया।

इस दौरान नाराज अखिलेश यादव सपाइयों के साथ सड़क पर ही धरने पर बैठ गए। उन्होंने कहा कि हमें पैदल मार्च की अनुमति दी गई थी अब प्रशासन रास्ता बदल रहा है। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ। सपा ने सड़क पर ही छद्म विधानसभा बनाई और दिवंगत पूर्व विधायक के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की।

अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश की जनता महंगाई, बेरोजगारी और खराब कानून व्यवस्था से जूझ रही है। किसान परेशान हैं। सरकार उनकी समस्याओं पर ध्यान न देकर सिर्फ प्रचार कर रही है।

उधर, विधानसभा में जाने से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मीडिया से कहा कि इस सत्र से जनता को बहुत उम्मीदें हैं। हम विपक्ष के हर सवाल का जवाब देने के लिए तैयार हैं। विपक्ष को सदन को चलाने में सहयोग करना चाहिए। सदन में पहले दिन पूर्व विधायक को श्रद्घांजलि अर्पित कर कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित कर दी गई। इसके बाद सपा ने भी अपना धरना समाप्त कर दिया। आगे देखें, पैदल मार्च की तस्वीरें: 
विज्ञापन

2 of 7
- फोटो : amar ujala
पैदल मार्च के कारण सपा कार्यालय से लेकर विधानभवन तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे और भारी पुलिस बल तैनात किया गया था।
विज्ञापन

3 of 7
- फोटो : amar ujala
अखिलेश यादव के साथ में बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद थे। उन्होंने कहा कि प्रशासन पहले पैदल मार्च की अनुमति देकर अब रास्ता बदल रहा है।

4 of 7
- फोटो : amar ujala
पदयात्रा को लेकर विक्रमादित्य मार्ग को छावनी बना दिया गया।  वीवीआईपी चौराहा से लेकर सपा कार्यालय तक बैरिकेडिंग कर भारी संख्या में फोर्स लगा दी गई। इस रास्ते पर आम लोगों का आवागमन बंद कर दिया गया था।
विज्ञापन

5 of 7
- फोटो : amar ujala
अपने नेताओं के साथ सड़क पर बैठे अखिलेश यादव। धरना समाप्त करने के बाद सभी सपा कार्यालय लौट गए।
विज्ञापन

6 of 7
- फोटो : amar ujala
सपा के पहले दिन के प्रदर्शन को देखकर लग रहा है कि विधानमंडल सत्र हंगामेदार होने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
- फोटो : amar ujala
विधानमंडल सत्र 23 सितंबर तक चलेगा। विपक्ष ने महंगाई, कानून-व्यवस्था व किसानों के मुद्दे पर सरकार को घेरने का एलान किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें