फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli: शराब का बेहद शौकीन है ये बंदर, न देने पर हो जाता है हमलावर, कर देता है लहूलुहान, तस्वीरें

Mon, 31 Oct 2022 05:26 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : amar ujala
यह खबर हैरान करने वाली है। एक बंदर लोगों के लिए मुसीबत का सबब बन गया है। बंदर ग्राहकों से शराब छीनकर पी जाता है। शराब न देने पर बंदर लोगों को काटकर लहूलुहान भी कर देता है। सोशल मीडिया पर बंदर का शराब पीते हुए वीडियो वायरल हुआ है।

बंदर की दहशत के चलते ग्राहक दुकान पर शराब पीने नहीं जा रहे हैं। इससे व्यापार में घाटा होने पर संचालक ने विभागीय अधिकारियों से बंदर को पकड़वाए जाने की गुहार लगाई है।

आबकारी विभाग ने वन विभाग के अफसरों से बंदर को पकड़वाए जाने की बात कही है। बंदर का इस तरह शराब पीने का मामला जिले में चर्चा का विषय बन गया है। दीन शाहगौरा ब्लॉक क्षेत्र के अचलगंज में शराब की दुकान है। यहीं क्षेत्र में एक बंदर रहता है, जो दुकान पर आने वाले ग्राहकों से शराब छीनकर पी जाता है।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : amar ujala
सेल्समैन श्याम सुंदर ने बताया कि बंदर की वजह से लोग दहशत में हैं। खासकर दुकान पर आने वाले ग्राहक। दुकान आने वाले ग्राहकों से बंदर शराब छीनकर पी जाता है।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : amar ujala
शराब न देने पर बंदर काटकर लोगों को लहूलुहान भी कर देता है। इस संबंध में आबकारी विभाग के अफसरों को अवगत करा दिया गया है।

4 of 5
- फोटो : amar ujala
जिला आबकारी अधिकारी रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि बीयर की दुकान के सेल्समैन की तरफ से शिकायत की गई है कि एक बंदर ग्राहकों से शराब छीनकर पी जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : amar ujala
शिकायत मिलने पर वन विभाग के अधिकारियों से बंदर को पकड़वाए जाने की बात कही गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें