वरुण गांधी राजनीति में साफगोई वाले बयान के लिए जाने जाते हैं। उनके बयान कई बार बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रधानमंत्री मोदी के लिए संकट का विषय बन जाते हैं।
विज्ञापन
वरुण के प्रश्नों का जवाब देंगे मोदी और अमित शाह?
2 of 8
लखनऊ के एक कॉलेज के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे भाजपा सांसद वरुण गांधी ने वर्तमान राजनीति पर जमकर कटाक्ष किया। इस कटाक्ष में वह अपनी पार्टी का ही नुकसान कर बैठे।
विज्ञापन
वरुण के प्रश्नों का जवाब देंगे मोदी और अमित शाह?
3 of 8
उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में यूपी के सांसदों के बारे में जब पड़ताल कराई गई तो पता चला कि ज्यादातर सांसदों ने लोकसभा चुनाव के कुछ दिनों बाद ही अपने मोबाइल नंबर बदल दिए।
वरुण के प्रश्नों का जवाब देंगे मोदी और अमित शाह?
4 of 8
वह इन नंबरों पर नहीं मिलते। नंबरों को बदलने के पीछे उनका मकसद जनता से दूर रहना है ताकि लोग उनको चुनाव के समय किए गए वादों की याद न दिला सकें।
विज्ञापन
वरुण के प्रश्नों का जवाब देंगे मोदी और अमित शाह?
5 of 8
अब समस्या यह है कि यूपी की 80 सीटों में से 73 सीटों में भाजपा काबिज है। बाकी जो सात सीटें कांग्रेस और सपा के पास हैं उनमें सोनिया, राहुल और मुलायम सहित बड़े नेता हैं जाहिर सी बात है कि इनके नंबर तो पहले भी लोगों के पास नहीं रहे होंगे।
विज्ञापन
वरुण के प्रश्नों का जवाब देंगे मोदी और अमित शाह?
6 of 8
तो असल में वरुण गांधी का इशारा अपने ही सांसदों की तरफ रहा है। अब जब कुछ दिन पहले पार्टी सांसदों की बैठक में मोदी अपने सांसदों की तारीफ करते हैं कि वह लोगों के बीच सक्रिय हैं वरुण का बयान उनकी इस बात को पूरी तरह से काटता हुआ प्रतीत होता है।
विज्ञापन
वरुण के प्रश्नों का जवाब देंगे मोदी और अमित शाह?
7 of 8
वरुण गांधी का यह बयान यदि राजनीतिक रुप से तूल पकड़ता है तो निश्चित ही वरुण को इस मसले पर सफाई देनी पड़ सकती है। वरुण इसके पहले राहुल गांधी की तारीफ करके विवादों में आ गए थे।