फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौरा करने निकले योगी के मंत्री गंदगी देख खुद ही साफ करने लगे नाला, तस्वीरें

Sun, 04 Jun 2017 03:16 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 10
यूपी के नगर विकास मंत्री ‌सुरेश खन्ना शनिवार को लखनऊ में सुबह नौ बजे दौरा करने निकले थे। वो करीम गंज पहुंचे तो नाले में लगा गंदगी का अंबार देख बिखर पड़े।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
पहले तो उन्होंने जोनल अधिकारियों से स्पष्टीकरण देने का आदेश नगर आयुक्त को दिया और फिर खुद नाले की सफाई में जुट गए।
विज्ञापन

3 of 10
गौरतलब है कि यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने मंत्रियों को हर महीने के प्रथम शनिवार को सुबह सात से नौ बजे तक मलिन बस्तियों में अभियान चलाने का आदेश जारी किया है।

4 of 10
इस महीने पहले शनिवार को नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने मालवीय नगर वार्ड के पांडेय का तालाब, अलीगंज वार्ड की फत्तेपुर, बालागंज वार्ड की हड़ई बाजार और मैथिलीशरण गुप्त वार्ड की गाजीपुर मलिन बस्ती में विशेष अभियान का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

5 of 10
उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को साफ-सफाई करने व समय पर इसे पूरा कराने का निर्देश जारी किया।
विज्ञापन

6 of 10
अभियान के दौरान नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना।
विज्ञापन

7 of 10
वहीं, अलीगंज के फत्तेपुर गांव में महिलाओं ने पानी की समस्या को लेकर घेर लिया। मंत्री ने पानी का टैंकर लगवाने व हैंडपंप दुरुस्त कराने का आश्वासन देकर उन्हें शांत किया।

8 of 10
खास बात ये रही मं‌त्री जी को अलग-अलग जगह गंदगियों को ढेर लगा मिला।

9 of 10
कैबिनेट मंत्री आशुतोष टंडन ने भी सफाई अभियान में भाग लिया।
विज्ञापन

10 of 10
निरीक्षण करते मंत्री सुरेश खन्ना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें