फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लेटफार्म टिकट की तरह बस स्टेशन पर जाने के लिए भी देना होगा किराया

Tue, 17 Jul 2018 12:52 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 4
- फोटो : amar ujala
अब आलमबाग बस अड्डे पर यात्रियों को छोड़ने-लेने आने वाले सगे संबंधियों को पांच रुपये का यूजर चार्ज चुकाना होगा। इससे बस अड्डे का मेंटेनेंस कराया जाएगा। वहीं, रोजाना 500 किमी से अधिक का सफर तय करने वाली बसों की उम्र को घटाया जाएगा, जिससे अनुबंधित बसें बेड़े से बाहर हो जाएंगी। इन प्रस्ताव पर मंगलवार को मोहर लगेगी।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
परिवहन निगम निदेशक मंडल की टेढ़ी कोठी स्थित मुख्यालय पर होने वाली बैठक में यात्रियों एवं कर्मियों से संबंधित प्रस्ताव पेश होंगे। इसमें आलमबाग बस अड्डे पर पांच रुपये प्रति यात्री यूजर चार्ज लगाने का भी प्रस्ताव पेश होगा। इसके मंजूर होने पर बस अड्डे में दाखिल होने से पहले पांच रुपये का प्लेटफार्म टिकट खरीदना होगा।
विज्ञापन

3 of 4
दूसरे प्रस्ताव में अनुबंधित बस जिसकी उम्र पहले साढ़े पांच वर्ष हुआ करती थी उसे घटाकर पांच साल किया जाएगा। इससे प्रदेश में दौड़ रहीं पांच साल से पुरानी एसी बसें बाहर होंगी। इसी प्रकार बसों की साफ-सफाई का बजट बढ़ाने एवं थ्रीपी मॉडल पर बनने वाले 18 बस अड्डे का भी प्रस्ताव पेश होगा।
विज्ञापन

4 of 4
1200 संविदा कर्मियों की होगी नौकरी पक्की
बैठक में वर्ष 1996 से 2001 के बीच नियुक्त 1200 संविदाकर्मियों की नौकरी पक्की करने का प्रस्ताव भी पेश होगा। इसमें 250 कंडक्टर एवं 950 ड्राइवर शामिल हैं। इसके अतिरिक्त उत्कृष्ट कार्य करने वाले ड्राइवर एवं कंडक्टर को दूसरे फिक्स वेतन 14 हजार देने का भी प्रस्ताव पेश करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें