फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू होकर गड्ढे में गिरी कार, पिता-पुत्र समेत तीन की दर्दनाक मौत, चार घायल

Mon, 16 Jul 2018 10:08 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
विज्ञापन
1 of 4
- फोटो : amar ujala
रायबरेली के शिवगढ़ थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम मवेशी को बचाने के चक्कर में बेकाबू कार खड्ड में गिरने के बाद पेड़ से जा टकराई। हादसे में कार पर सवार पिता-पुत्र समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा। शिवगढ़ थाना क्षेत्र के गूढ़ा गांव निवासी श्रीराम यहीं पर स्थित जनता इंटर कॉलेज गूढ़ा में तीन वर्ष पहले चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पद से सेवानिवृत्त हुए थे।
विज्ञापन

2 of 4
उनके चार पुत्र संतोष, सुनील, विनोद, प्रमोद हैं। इसमें विनोद कुमार की सोमवार को कोर्ट मैरिज थी। विनोद की कोर्ट मैरिज करवा कर रायबरेली से घर वापस आ रहे थे। गाड़ी पर सात लोग सवार थे। बांदा-बहराइच राजमार्ग पर रानीखेड़ा गांव के पास कार के सामने एक मवेशी आ गया। मवेशी को बचाने के चक्कर में गाड़ी खड्ड में गिरने के बाद पेड़ से जा टकराई। लोगों ने सभी को बाहर निकाला।
विज्ञापन

3 of 4
इसमें कार चालक रामदेव और विनोद कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि श्रीराम की सीएचसी बछरावां में मौत हो गई। इसके अलावा श्रीराम का बड़ा पुत्र संतोष कुमार, सुनील कुमार, तारा देवी, छह माह की गुड़िया घायल हुई। हालत गंभीर होने पर सभी को जिला अस्पताल भेजा गया है। प्रभारी थानाध्यक्ष टीएन मिश्रा ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

4 of 4
परिवारीजनों में मचा कोहराम
सुबह हंसी खुशी के साथ बेटे विनोद की कोर्ट मैरिज कराने के लिए श्रीराम रायबरेली गांव के ही सेठजी की गाड़ी लेकर परिवारीजनों को लेकर गए थे। वहां पर कोर्ट मैरिज कराने के बाद लौट रहे थे। पूरा परिवार प्रसन्नचित गाड़ी पर घर की ओर आ रहा था कि अचानक मवेशी को बचाने में गाड़ी पलट गई। जिसने भी यह दर्दनाक हादसे की खबर सुनी गमगीन हो गया। सिर्फ एक ही बात लोग कह रहे थे कि न जाने वह कौन सी घड़ी थी, जब श्रीराम घर से निकले थे। हादसे से परिवारीजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें