फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत सेक्रेटरी और कृषि विभाग में टेक्निकल पदों पर आ रही है हजारों वैकेंसी, यहां देखें डिटेल

Tue, 03 Apr 2018 01:51 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 6
upsssc - फोटो : amar ujala
यूपी अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) नगर विकास, पंचायतीराज और कृषि विभाग के विभिन्न पदों की रिक्तियों को भरने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन

2 of 6
यूपीएसएसएससी - फोटो : amar ujala
आयोग स्तर पर इन विभागों से आए करीब 3600 पदों के अधियाचन के परीक्षण का काम चल रहा है। जैसे-जैसे जरूरी औपचारिकता पूरी होती जाएगी, आवेदन मांगने की कार्यवाही शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

3 of 6
JOB ALIMCO
सूत्रों ने बताया कि आयोग को हाल में जो भर्ती प्रस्ताव मिले हैं, उनमें सबसे ज्यादा पद कृषि प्राविधिक (ग्रुप-सी) के हैं। विभाग ने 2000 रिक्त पदों पर भर्ती का आग्रह किया है।

4 of 6
फाइल फोटो
इसके अलावा नगर विकास विभाग ने नगर निकायों के अधिशासी अधिकारी के 96 पदों का अधियाचन भेजा था। बाद में पता चला कि 137 पदों के अधियाचन की कार्यवाही लंबित है।
विज्ञापन

5 of 6
upsssc - फोटो : amar ujala
आयोग ने विभाग को सभी 233 पदों का अधियाचन एक साथ भेजने का निर्देश दिया है। इसी तरह पंचायतीराज विभाग में ग्राम पंचायत अधिकारी के 1378 पद खाली हैं। विभाग ने इन पदों का अधियाचन आयोग को भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जॉब
आयोग के चेयरमैन सीबी पालीवाल ने बताया कि विभागों से आए भर्ती प्रस्तावों का परीक्षण चल रहा है। जैसे-जैसे परीक्षण की कार्यवाही पूरी होती जाएगी, आवेदन मांग लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि जल्द से जल्द आवेदन मांगने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें