फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Weather: यूपी में प्रचंड गर्मी से 33 की मौत... सबसे गर्म रहा ये शहर; मौसम विभाग ने बताया कब से मिलेगी राहत

Sun, 16 Jun 2024 11:11 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 6
UP Weather - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश में प्रचंड गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। शनिवार को कानपुर देश में सबसे गर्म रहा। कानपुर में दिन का तापमान 46.3 डिग्री रहा। 35.2 डिग्री सेल्सियस के साथ यहां की रात भी देश में सबसे गर्म रही। 

 
विज्ञापन

2 of 6
धूप से बचाव के लिए छाता लगाकर जातीं युवतियां - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश के ज्यादातर हिस्से लू और गर्मी की चपेट में रहे। शनिवार को अलग-अलग क्षेत्रों में गर्मी से 31 लोगों की मौत हो गई। मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार तक ऐसे ही हालत रहेंगे। रविवार को भी पारा बढ़ने की अनुमान जताया जा रहा है।

 
विज्ञापन

3 of 6
तेज धूप और गर्म हवा से बचने के लिए जतन - फोटो : अमर उजाला
18 से राहत संभव
मौसम विभाग केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, 18 जून की रात से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है। 17 जून के बाद पूर्वी तराई क्षेत्र में बंगाल की खाड़ी से आने वाली नम पुरवा हवा के प्रभाव से बादल छाने के आसार हैं। साथ ही बारिश की संभावना बनी हुई है।     ऐसे में मौसम में कुछ सुधार से राहत मिल सकती है।

 

4 of 6
धूप से बचने के लिए छाता लेकर जाते हुए - फोटो : संवाद
यहां मौतें
कानपुर और बुंदेलखंड में गर्मी के चलते शनिवार को 20 लोगों की मौत हो गई। इनमें कानपुर में आठ, चित्रकूट में छह, महोबा में तीन और बांदा व हमीरपुर में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है। इसके अलावा वाराणसी और आसपास भी गर्मी से 14 लोगों की जान चली गई। इनमें वाराणसी में सात, बलिया में तीन, मिर्जापुर में दो और गाजीपुर व सोनभद्र में एक-एक की व्यक्ति की जान गई है।

 
विज्ञापन

5 of 6
भीषण गर्मी - फोटो : संवाद
मानसून अपडेटः अगले चार-पांच दिन में आगे बढ़ेगा मानसून
आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने शनिवार को मानसून अपडेट देते हुए कहा कि आगामी 4-5 दिनों के दौरान महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश और उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों तथा गंगीय पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल के शेष हिस्सों और बिहार के कुछ हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून आगे बढ़ सकता है। इसके लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। बिहार में आगे बढ़ने के बाद ही मानसून के उत्तर प्रदेश में आगे बढ़ने के सम्बन्ध में स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
भीषण गर्मी से बचने की जुगत में - फोटो : अमर उजाला
सर्वाधिक गर्म शहर और तापमान
शहर अधिकतम तापमान
कानपुर 46.3
हमीरपुर 46.2
झांसी 46.1
वाराणसी 46.0
प्रयागराज 46.0
आगरा 45.5
उरई 45.4
बाराबंकी 45.4
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें