फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, घाटों पर दीप जलाकर मंदिरों में किए दर्शन, तस्वीरें

Fri, 15 Nov 2024 10:13 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

कार्तिक पूर्णिमा तिथि को पुराणों में स्नान, व्रत व दान की दृष्टि से मोक्ष प्रदान करने वाला बताया गया है। भगवान विष्णु का पहला अवतार इसी दिन हुआ था। 
विज्ञापन
1 of 8
- फोटो : amar ujala
कार्तिक पूर्णिमा का त्योहार प्रदेश भर में आस्था विश्वास के साथ मनाया जा रहा है। धार्मिक नगरी अयोध्या और वाराणसी में सुबह से अब तक लाखों श्रद्धालु सरयू और गंगा में डुबकी लगा चुके हैं। स्नान के लिए प्रदेश के अलग-अलग जिलों में सुबह चार बजे से ही लोगों का जमाव घाटों पर शुरू हो गया था।

अयोध्या में पर्व की पूर्व संध्या पर सरयू के स्नान घाट से प्रमुख मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए दर्शनार्थियों की कतारें लगी रहीं। कार्तिक पूर्णिमा स्नान के लिए 10 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के उमड़ने की संभावना है। उधर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। ड्रोन के साथ ही सादी वर्दी में सुरक्षा कर्मी पूरी स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। वारामसी में गंगा घाटों पर भारी भीड़ है।

इसी तरह प्रदेश के अन्य जिलों में भी श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई। घाटों पर मेले का भी आयोजन किया गया। कार्तिक पूर्णिमा स्नान का मुहूर्त 15 नवंबर की सुबह 4:37 बजे से शुरू होकर 16 नवंबर की सुबह 2:29 बजे तक रहेगा। 

विज्ञापन

2 of 8
अयोध्या में राम की पैढ़ी पर डुबकी लगाते श्रद्धालु। - फोटो : amar ujala
ये है कार्तिक पूर्णिमा का महत्व
कार्तिक पूर्णिमा तिथि को पुराणों में स्नान, व्रत व दान की दृष्टि से मोक्ष प्रदान करने वाला बताया गया है। भगवान विष्णु का पहला अवतार इसी दिन हुआ था। इसी दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर असुर का संहार किया था। इसी तरह सिख धर्म में कार्तिक पूर्णिमा को प्रकाशोत्सव के रूप में मनाया जाता है। इसी दिन गुरु नानक देव का जन्म हुआ था। इस दिन पवित्र नदियों में स्नान व दीपदान का महत्व है। 
विज्ञापन

3 of 8
- फोटो : amar ujala
अयोध्या में सरयू में डुबकी लगाने के बाद श्रद्धालुओं ने मंदिरों में दर्शन किए। इस दौरान देवालय जयकारों से गूंजते रहे।

4 of 8
- फोटो : amar ujala
श्रद्धालुओं की भीड़ देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। लोगों को डूबने से बचाने के लिए बचावकर्मी स्टीमर के साथ हर समय मौजूद हैं।
विज्ञापन

5 of 8
- फोटो : amar ujala
पवित्र स्नान के बाद लोगों ने घाटों पर दीप जलाए और मंगलकामनाएं की।
विज्ञापन

6 of 8
- फोटो : amar ujala
बलरामपुर में कार्तिक पूर्णिमा पर शुक्रवार को राप्ती नदी में श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई । यहां सिसई घाट पर मेले का आयोजन किया गया है। वहीं, देवी पाटन मंदिर में भी पूजन अर्चना के लिए श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। प्रशासन ने घाटों पर सुरक्षा के इंतजाम किए हैं।
विज्ञापन

7 of 8
- फोटो : amar ujala
लखनऊ में गोमती नदी में श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई।
विज्ञापन

8 of 8
- फोटो : amar ujala
सीतापुर: कार्तिक पूर्णिमा पर लोगों ने नैमिषारण्य चक्रतीर्थ में लगाई आस्था की डुबकी
कार्तिक पूर्णिमा पर शुक्रवार को नैमिषारण्य चक्रतीर्थ, गोमती नदी तट, हरगांव के सूर्यकुंड, खैराबाद के भुइयां ताली तीर्थ संग धन्नाग, रामकोट के प्राचीन गंगासागर तीर्थ पर श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई।

कार्तिक पूर्णिमा में तीर्थ नदी में स्नान करने का विशेष महत्व होता है कहा जाता है कि इस दिन यदि कोई मनुष्य गंगा यमुना गोमती जैसी पवित्र नदियों में स्नान करता है और भगवान का ध्यान करता है तो उसे सभी पापों से मुक्ति मिल जाती है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें