उन्नाव की महिला ने मंगलवार सुबह गौतमपल्ली में खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली। पुलिसकर्मियों व राहगीरों ने किसी तरह से आग बुझाई और उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी हालत नाजुक है। पुरवा थाना क्षेत्र के छत्ताखेड़ा निवासी अंजली (32) अपने दो साल के बेटे को लेकर सुबह करीब सवा नौ बजे ई रिक्शा से गोल्फ क्लब चौराहे के पास पहुंची। कुछ देर तक इधर उधर बेटे को गोद में लेकर घूमती रही। फिर जनेश्वर मिश्रा ट्रस्ट के गेट नंबर तीन के सामने बेटे को बिठाकर खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डाला और आग लगा ली।
विज्ञापन
2 of 12
women tries to burn herself
- फोटो : अमर उजाला
लपटों से घिरी महिला को बचाने की जद्दोजहद में लोग जुट गए। पुलिसकर्मी भी पहुंच गए। जब तक आग बुझा पाए तब तक महिला का 90 फीसदी शरीर जल चुका था।
विज्ञापन
3 of 12
women tries to burn herself
- फोटो : अमर उजाला
डॉक्टरों का कहना है कि उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। सिविल अस्पताल में शुरुआती इलाज के बाद केजीएमयू के प्लास्टिक सर्जरी विभाग में उसको भर्ती कराया गया है।
4 of 12
women tries to burn herself
- फोटो : अमर उजाला
इसलिए उठाया आत्मघाती कदम
अंजली ने दो अगस्त को पति देशराज व अन्य ससुराल वालों पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप था कि दहेज के लिए प्रताड़ित कर धमकी देकर मारपीट की।
विज्ञापन
5 of 12
women tries to burn herself
- फोटो : अमर उजाला
चार अगस्त को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या के दफ्तर में पुलिस के कार्रवाई न करने की शिकायत की थी। इसके बाद पुरवा पुलिस ने अंजली के पति और देवर बब्लू को जेल भेजा था। अन्य आरोपियों पर कार्रवाई न होने पर वह लखनऊ आईं और यह कदम उठाया।
विज्ञापन
6 of 12
women tries to burn herself
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस पर लापरवाही और मिलीभगत का आरोप
अंजली के पास से दो प्रार्थना पत्र मिले हैं। इसमें स्थानीय पुलिस व अफसरों पर लापरवाही का आरोप लगाया गया है। आरोप है कि पुलिस आरोपियों से मिली थी इसलिए कार्रवाई नहीं कर रही है। एडीसीपी सेंट्रल मनीषा सिंह ने बताया कि मामले की पूरी जानकारी उन्नाव पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन
7 of 12
women tries to burn herself
- फोटो : अमर उजाला
कहीं किसी ने भड़काया तो नहीं
पुलिस मामले में दो आरोपियों की गिरफ्तारी कर चुकी थी। अन्य की भूमिका जांच रही थी। एफआईआर दर्ज हुए अभी चार दिन ही हुए थे। इस बीच दो बार अंजली लखनऊ आईं। एक बार उपमुख्यमंत्री से भी मिलीं।
8 of 12
women tries to burn herself
- फोटो : अमर उजाला
इसमें कार्रवाई के आदेश भी दिए गए। इसके बावजूद अंजली ने यह कदम उठा लिया। कहीं ऐसा तो नहीं कि किसी ने ऐसा करने के लिए उसे भड़का दिया। ये बेहद गंभीर सवाल है।
9 of 12
women tries to burn herself
- फोटो : अमर उजाला
बच्चे को चाइल्ड लाइन के हवाले किया गया
अंजली के साथ मौजूद दो साल के बेटे को घटना के बाद पुलिस वालों ने संभाला। इंस्पेक्टर गौतमपल्ली ने बताया कि सूचना चाइल्ड लाइन को दी गई। मौके पर पहुंची चाइल्ड लाइन की टीम बच्चे को अपने साथ लेकर चली गई।
10 of 12
women tries to burn herself
- फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस नेताओं ने ली पीड़िता के बारे में जानकारी
उन्नाव की अंजली के आत्मदाह के प्रयास करने की जानकारी मिलने पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने पार्टी की महिला प्रकोष्ठ की नेताओं को मौके पर भेजा।
11 of 12
women tries to burn herself
- फोटो : अमर उजाला
महिला कांग्रेस मध्य जोन की अध्यक्ष ममता चौधरी के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने केजीएमयू के बर्न यूनिट पहुंच कर स्थिति की जानकारी ली। प्रतिनिधि मंडल में सुशीला शर्मा, प्रज्ञा सिंह, सुमन प्रजापति, लता द्विवेदी, पूजा सिंह, माया सोलंकी आदि शामिल रहीं।
सपा नेताओं ने भी लिया हाल
समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने भी सिविल अस्पताल जाकर अंजली का हाल जाना। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रतिनिधिमंडल में महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह, प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव और प्रवक्ता नाहिद लारी खान समेत अन्य को शामिल किया गया था।