फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में चुनावी बयार, संतों से मिल रहे अखिलेश, ईद मिलन में राजनाथ, तस्वीरें

Sun, 07 Aug 2016 07:01 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 12
यूपी में चुनावी बयार ने असर दिखाना शुरू कर दिया है लिहाजा हर कोई अपना चेहरा बदलने की कवायद में जुट गया है।
विज्ञापन

2 of 12
जहां मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शनिवार को लखनऊ के कालिदास मार्ग स्थित अपने आवास पर संतों से मिले। वहीं, भाजपा नेता व देश के गृहमंत्री राजनाथ सिंह ईद मिलन समारोह में शामिल हुए।
विज्ञापन

3 of 12
संतों से आशार्वाद लेकर मुख्यमंत्री अखिलेश ने कहा कि अब समाजवादियों को कोई रोक नहीं सकता।

4 of 12
इस दौरान उन्होंने भाजपा पर भी तंज कसे और कहा कि सीएम आवास में चौपाई व भजन होने से कुछ लोगों को तकलीफ हो रही होगी।
विज्ञापन

5 of 12
मुख्यमंत्री अखिलेश ने अपने आवास से अयोध्या में भजन संध्या स्‍थल का शिलान्यास किया। ये स्‍थल 15 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा, जिसकी पहली किस्त के रूप में पांच करोड़ रुपये रिलीज कर दिए गए।
विज्ञापन

6 of 12
वहीं, राजनाथ सिंह शहर में आयोजित एक ईद मिलन समारोह में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि इस्लाम के सारे फिकरे हिंदुस्तान में मौजूद हैं। यह हमारे लिए फक्र की बात है।
विज्ञापन

7 of 12
उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान में सबको साथ लेकर चलने की अद्भुत क्षमता है। अगर हम मिलजुल कर रहे ‌तो 21वीं सदी हमारे लिए जानी जाएगी।

8 of 12
उन्होंने देश व प्रदेश की खुशहाली के ‌लिए लोगों से खुशियां बांटने का आह्रवान किया।

9 of 12
महंत ज्ञानदास के साथ मुख्यमंत्री अखिलेश यादव।

10 of 12
संतों ने इस तरह मुख्यमंत्री को सम्मानित किया।

11 of 12
ईद मिलन समारोह में गृहमंत्री राजनाथ ‌सिंह।
विज्ञापन

12 of 12
इस दौरान उनके साथ कई भाजपा नेता मौजूद रहें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें