राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने राजभवन और सरकार के बीच संवैधानिक रिश्ते की डोर को स्नेह की डोर से मजबूत किया। रक्षाबंधन पर बृहस्पतिवार को राज्यपाल आनंदीबेन ने राजभवन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के राखी बांधी। वहीं उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा और विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित के घर पहुंचकर उन्हें भी राखी बांधी।