योगी सरकार जल्द ही गरीबों के लिए प्रतिमाह की पेंशन स्कीम लॉन्च करेगी। इससे 50 लाख से ज्यादा गरीबों को फायदा मिलेगा। आगे देखें कि इस योजना से किसे कितना मिलेगा लाभ।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
pension shimla
प्रतिमाह 800 रुपये की पेंशन स्कीम सरकार लॉन्च करेगी। इसके लिए दोपहिया वाहन और एक कमरे के पक्के मकान वाले भी पात्र होंगे। योगी सरकार जल्द ही गरीबों के लिए प्रतिमाह की पेंशन स्कीम लॉन्च करेगी। इससे 50 लाख से ज्यादा गरीबों को फायदा मिलेगा।
जुलाई-अगस्त में इस योजना की घोषणा की जा सकती है, ताकि लोकसभा चुनाव में सत्ताधारी पार्टी को इसका लाभ मिल सके। सरकार इस योजना को पारदर्शी तरीके से लागू करेगी और इसका व्यापक प्रचार-प्रसार करेगी।
4 of 5
money
समाजवादी पेंशन से 50 रुपये ज्यादा
प्रदेश सरकार ने अखिलेश राज की समाजवादी पेंशन पर रोक लगा दी थी। समाजवादी पेंशन में 55 लाख लोगों को हर माह 500 रुपये दिया जाता था। इसमें हर साल 50 रुपये बढ़ जाते थे। अधिकतम सीमा 750 रुपये तय भी।
योगी सरकार ने इससे 50 रुपये ज्यादा यानी 800 रुपये प्रतिमाह पेंशन देने की योजना बनाई है। इसके पात्रों के लिए केंद्र की गरीबी रेखा की आय सीमा का पालन होगा, लेकिन दोपहिया वाहन या पक्के मकान के आधार पर आवेदक को अपात्र नहीं माना जाएगा।