फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्निकांड पीड़ितों को घर बनाकर बड़ी राहत देगी यूपी सरकार

विज्ञापन
1 of 8
मवैया अग्निकांड के पीड़ितों को राज्य सरकार घर बनाकर देगी। इसके अलावा फौरी राहत के तौर पर सभी पीड़ितों को 50-50 हजार रुपये मुआवजा भी दिया जाएगा।
विज्ञापन

अग्निकांड पीड़ितों को घर बनाकर बड़ी राहत देगी यूपी सरकार

2 of 8
मृतक व्यक्ति के परिवारीजनों को पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। इसके अलावा अग्निकांड में जिनके रिक्शे व साइकिलें जली हैं उन्हें नए रिक्शे व साइकिलें देने का भी ऐलान किया गया है।
विज्ञापन

अग्निकांड पीड़ितों को घर बनाकर बड़ी राहत देगी यूपी सरकार

3 of 8
यह घोषणा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंगलवार को की। सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री ने मवैया चौराहे के निकट श्रम विहार बस्ती में हुए अग्निकांड में प्रभावित करीब 122 परिवारों को 50-50 हजार रुपये तथा इस घटना के मरने वाले सत्तन सैनी के परिवार को पांच लाख रुपये की आर्थिक मदद देने की घोषणा की है।

अग्निकांड पीड़ितों को घर बनाकर बड़ी राहत देगी यूपी सरकार

4 of 8
मुख्यमंत्री ने इन परिवारों के सामानों की हुई क्षति को गंभीरता से लेते हुए कहा है कि इस अग्निकांड में जिनकी साइकिलें व रिक्शे जलें हैं उन्हें नई साइकिल व रिक्शे देने का फैसला किया है ताकि इनकी रोजी-रोटी पर कोई असर न पड़े।
विज्ञापन

अग्निकांड पीड़ितों को घर बनाकर बड़ी राहत देगी यूपी सरकार

5 of 8
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा है कि घटना स्थल की भूमि विवाद रहित होने की स्थिति में प्रभावित परिवारों को उसी जगह पक्का मकान भी दिया जाएगा। वहां जमीन न उपलब्ध होने पर अन्य किसी स्थान पर उनके लिए मकान बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

अग्निकांड पीड़ितों को घर बनाकर बड़ी राहत देगी यूपी सरकार

6 of 8
जमीन के बाबत जिलाधिकारी को जरूरी निर्देश दे दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को अग्निकांड के प्रभावित लोगों को समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए हैं। गौरतलब है कि सोमवार को दोपहर को मवैया चौराहे के पास स्थित श्रम विहार की मलिन बस्ती में अचानक आग लगने से लगभग 122 परिवारों के आशियाने जलकर खाक हो गए थे।
विज्ञापन

अग्निकांड पीड़ितों को घर बनाकर बड़ी राहत देगी यूपी सरकार

7 of 8
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का संदेश पहुंचते ही श्रमविहार कॉलोनी में अग्निकांड से पीड़ितों के चेहरे पर मुस्कुराहट लौट आई। बस्ती के लोगों ने खुशी जाहिर की अब उन्हें कोई परेशान नहीं करेगा। जिस जमीन पर श्रमविहार बस्ती बनी है, वह रेलवे की बताई जा रही है। कुछ हिस्सा नजूल की जमीन पर बसा है। ऐसे में बार-बार उन्हें अलग-अलग लोग परेशान करने पहुंच जाते थे।

विज्ञापन

अग्निकांड पीड़ितों को घर बनाकर बड़ी राहत देगी यूपी सरकार

8 of 8
दस साल पहले भी कुछ ऐसा ही मंजर था जब रेलवे अधिकारियों ने अतिक्रमण हटाने के नाम पर उनके झोपड़े ढहा दिए थे। इंस्पेक्टर आलमबाग विकास पांडेय ने बताया कि जमीन रेलवे की है और इसपर किसी का अधिकार नहीं है। ऐसे में कुछ दबंग जरूर चोरी छुपे इसे अपना बताकर वसूली करने चले आते हैं। हालांकि अब बस्ती के लोगों को डरने की जरूरत नहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें