फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Election 2022: लखनऊ में मतदाताओं में दिखा जबरदस्त उत्साह, पांच बजे तक देखें, कहां कितने प्रतिशत हुआ मतदान

Wed, 23 Feb 2022 05:38 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक मंत्री मोहसिन रजा ने सेंट जॉन बॉस्को कॉलेज, नियर मिठाई वाला चौराहा पर अपनी पत्नी एवं पुत्र के साथ मतदान किया। वहीं, रायबरेली में प्राथमिक विद्यालय कसरावां में वोट डालने के लिए मतदाताओं की लंबी लाइन लगी है।
विज्ञापन
1 of 10
लखनऊ में मतदान - फोटो : अमर उजाला
यूपी में आज चौथे चरण का मतदान जारी है। लखनऊ, सीतापुर, खीरी, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, बांदा, फतेहपुर और पीलीभीत जिले में आज वोटिंग हो रही है। यहां देखें 11 बजे तक लखनऊ के किस इलाके में कितने प्रतिशत हुआ मतदान:
विधानसभा क्षेत्र -- मतदान प्रतिशत
मलिहाबाद -- 61.25 प्रतिशत
बीकेटी -- 57.25 प्रतिशत
सरोजनीनगर -- 53.56 प्रतिशत
लखनऊ पश्चिमी -- 54.05प्रतिशत
लखनऊ उत्तर -- 54.08प्रतिशत
लखनऊ पूर्व -- 53.04 प्रतिशत
लखनऊ मध्य -- 51.12 प्रतिशत
लखनऊ कैंट -- 52.98 प्रतिशत
मोहनलालगंज -- 56.37 प्रतिशत

सीतापुर में अपरान्ह 3 बजे तक मतदान प्रतिशत
1- 145 -महोली -- 50.5 प्रतिशत
2- 146- सीतापुर -- 43.25 प्रतिशत
3- 147- हरगांव -- 53.43 प्रतिशत
4- 148- लहरपुर -- 50.36 प्रतिशत
5- 149- बिसवां -- 47.96 प्रतिशत
6- 150- सेवता  -- 52.93 प्रतिशत
7- 151- महमूदाबाद -- 44.33 प्रतिशत
8- 152- सिधौली -- 49.5 प्रतिशत
9- 153- मिश्रिख -- 50.37 प्रतिशत
जनपद का कुल मत प्रतिशत -- 49.18 प्रतिशत
विज्ञापन

2 of 10
मतदान के बाद पत्रकारों से बात करतीं मायावती - फोटो : अमर उजाला
वोट डालने के बाद बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि प्रदेश के लोगों ने वोट देने से पहले ही समाजवादी पार्टी को नकार दिया है। क्योंकि सपा को वोट देने का मतलब है गुंडा राज, माफिया राज को समर्थन देना। उन्होंने कहा कि मुस्लिम समाज भी सपा से खुश नहीं हैं, वे उन्हें वोट नहीं देंगे। सपा सरकार में हुए दंगे उसकी असली तस्वीर है। समाजवादी पार्टी के नेताओं के चेहरे बताते हैं कि वे इस बार सत्ता में नहीं आ रहे हैं। बसपा प्रमुख मायावती ने कहा कि अल्पसंख्यक लोग सपा की कार्यशैली से बहुत दुखी है। सपा जो सरकार बनाने का सपना देख रही है इनका सपना चकनाचूर हो जाएगा। जब-जब समाजवादी पार्टी सत्ता में रही है, उस दौरान सबसे ज़्यादा उत्पीड़न दलितों और पिछड़ों का हुआ हैं।  बसपा को अकेले सभी वर्गों का वोट मिल रहा है। भाजपा, सपा जीत का दावा कर रहे हैं, कई ऐसा ना हो कि उनके दावे धरे के धरे रह जाए। जब नतीजे आएंगे तो बसपा को 2007 की तरह पूर्ण बहुमत मिलेगा।
विज्ञापन

3 of 10
सतीश चंद्र मिश्रा परिवार समेत पहुंचे वोट डालने - फोटो : अमर उजाला
बसपा नेता सतीश चंद्र मिश्रा व उनके परिवार ने लखनऊ के मांटेसरी स्कूल में वोट डाला। इस दौरान सतीश चंद्र मिश्रा ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी पूर्ण बहुमत की ओर अग्रसर है, अबकी बार भी 2007 की तरह पूर्ण बहुमत की सरकार बनना निश्चित हो चुका है।
 

4 of 10
नोएडा से भाजपा विधायक पंकज सिंह - फोटो : अमर उजाला
नोएडा से बीजेपी विधायक पंकज सिंह ने लखनऊ के विपुल खण्ड स्थित मतदान केंद्र में किया मतदान। 

उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक मंत्री मोहसिन रजा ने सेंट जॉन बॉस्को कॉलेज, नियर मिठाई वाला चौराहा पर अपनी पत्नी एवं पुत्र के साथ मतदान किया। वहीं, रायबरेली में प्राथमिक विद्यालय कसरावां में वोट डालने के लिए मतदाताओं की लंबी लाइन लगी है।
 
लखनऊ की सरोजनी नगर से भाजपा उम्मीदवार राजेश्वर सिंह ने लखनऊ के मां चंद्रिका देवी मंदिर में पूजा की। उन्होंने कहा कि इस विधानसभा के हर बूथ पर भाजपा जीतेगी। सबसे बड़ा मुद्दा राष्ट्रवाद का है ये विचारधारा की लड़ाई है, जो माफिया है उन्हें जेल से चुनाव लड़वाया जा रहा है इसे जनता बर्दाश्त नहीं करेगी। भारी संख्या में लोग घरों से निकलकर मतदान करें।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के चौथे चरण के मतदान से पहले मंत्री ब्रजेश पाठक ने अपने आवास पर पूजा की। इस दौरान ब्रजेश पाठक ने कहा कि सुबह से मतदाता भाजपा को मतदान करने के लिए तैयार है। घर में पूजा की है और मंदिर भी जाएंगे। सभी से अपील है कि घरों से निकलकर मतदान करें।

सपा ने आरोप लगाया है कि सरोजिनी नगर के बूथ 12, 13, 14, 15 और 16 पर पार्टी के सभी बूथ एजेंट बाहर कर दिया गया है।
विज्ञापन

5 of 10
शिया धर्म गुरु - फोटो : अमर उजाला
शिया धर्मगुरू मौलाना सैफ़ अब्बास नक़वी ने एम डी शुक्ला कॉलेज नादान महल रोड पर सुबह नाश्ते से पहले अपना वोट डाल कर लोगों से अपील की के वो भी घरों से वोट डालने के लिए निकलें।

लखनऊ के लालबाग नगर निगम पर जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश और उनकी पत्नी ने वोट डाला। वहीं, सीतापुर शहर के चौधरी टोला सेकेंड में मतदाताओं की लंबी कतार लगी है। मतदाओं में मतदान को लेकर खासा उत्साह है। 
विज्ञापन

6 of 10
ब्रजेश पाठक ने परिवार के साथ वोट डाला - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ मोंटेसरी में कैंट प्रत्याशी ब्रजेश पाठक ने परिवार के साथ वोट किया।
विज्ञापन

7 of 10
लखनऊ में मतदान अधिकारियों को मिला खराब खाना - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ में मोहनलालगंज चुनाव ड्यूटी में आए कर्मियों आरोप लगाया कि सब्जी से बदबू आ रही और पूड़ी टूट नहीं रही। सोशल मीडिया पर शिकायत के बाद मचा हड़कंप। डीसीपी साउथ को मामले से अवगत कराया गया।

8 of 10
राजनाथ सिंह ने परिवार संग किया मतदान - फोटो : अमर उजाला
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने परिवार संग गोमती नगर के विपुल खण्ड स्थित मतदान केंद्र में किया मतदान।

9 of 10
रायबरेली। - फोटो : amar ujala
रायबरेली में वोट डालने के बाद सदर से कांग्रेस प्रत्याशी डा मनीष चौहान और उनकी पत्नी ओमिका चौहान।
विज्ञापन

10 of 10
- फोटो : amar ujala
सीतापुर में मतदान के बाद स्याही लगी हुई दिखाते एमएलसी आनंद भदौरिया व उनकी पत्नी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें