भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने अध्यापकों के शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान बर्बर लाठीचार्ज में एक अध्यापक की मृत्यु पर गहरा शोक जताया है।
विज्ञापन
2 of 4
उन्होंने मृतक के परिवारीजनों को 50 लाख रुपये मुआवजा और एक सदस्य को नौकरी देने की मांग की है। मौर्य ने कहा कि अखिलेश राज में शासन-प्रशासन पूरी तरह से फेल हैं।
विज्ञापन
3 of 4
पूर्व सूचना के बावजूद धरना-पदर्शन को शांतिपूर्ण तरीके संपन्न कराने के लिए कोई प्रशासनिक व्यवस्था नहीं की गई। उन्होंने लाठीचार्ज का आदेश देने वाले की पहचान कर उसके खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराने, घायलों का मुफ्त इलाज व 5-5 लाख रुपये मुआवजा देने की भी मांग की।
नोटबंदी पर दो लाख की मदद नौटंकी : मौर्य ने सीएम द्वारा नोटबंदी पर मृतक अश्रितों को दो लाख की मदद देने को नाटक बताया और कहा कि उनको ओला वृष्टि व सूखा राहत का पैसा बांटने, धान क्रय केंद्र खुलवाने व गन्ना किसानों को भुगतान दिलाने की चिंता करनी चाहिए।