फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Big News: हिंदू परिवारों को योगी की सौगात, मिट्टी में मिली 35 साल की मेहनत; वकील की हत्या का लाइव वीडियो

Sat, 11 Apr 2026 06:00 PM IST
Bhupendra Singh डिजिटल डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

UP Big News: उत्तर प्रदेश में आज दिनभर राजनीति से लेकर प्रशासन, अपराध, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और मौसम तक कई अहम घटनाएं सामने आईं। राज्य के अलग-अलग जिलों से जुड़ी कई बड़ी खबरें सुर्खियों में रहीं, जिनका सीधा असर आम जनता की जिंदगी पर पड़ता है। आइए एक ही खबर में पढ़ते हैं, उत्तर प्रदेश की आज की सबसे बड़ी और अहम खबरें।
विज्ञापन
1 of 9
UP Big News - फोटो : अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी
UP Big News: हम आपके लिए उत्तर प्रदेश से जुड़ी दिनभर की सभी प्रमुख और अहम खबरों का संक्षिप्त, लेकिन प्रभावी सार लेकर आए हैं। हालांकि 'पूरी खबर पढ़ें' पर क्लिक करके आप उस खबर को विस्तृत रूप में पढ़ सकते हैं। यहां प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक की घटनाओं के बारे में तथ्यात्मक और सटीक जानकारी आपको मिलेगी। राज्य में क्या बदला? कहां क्या हुआ? कौन-सी खबरें सुर्खियां बनीं? सब कुछ एक ही जगह पर पढ़ सकते हैं। तो आइए, आज की उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरों पर विस्तार से नजर डालते हैं।
विज्ञापन

2 of 9
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : संवाद

रविंद्र नगर से जाना जाएगा मियांपुर गांव

यूपी में लखीमपुर खीरी के मोहम्मदी तहसील क्षेत्र के मियांपुर गांव का नाम बदलकर अब रविंद्र नगर किया जाएगा। इसकी घोषणा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को मियांपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान की। मुख्यमंत्री ने यहां पूर्वी पाकिस्तान (बांग्लादेश) से विस्थापित होकर बसाए गए बंगाली हिंदू परिवारों को भूमि का मलिकाना हक प्रदान किया। साथ ही अन्य विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिया। यहां पढ़ें पूरी खबर और देखें वीडियो...
विज्ञापन

3 of 9
पलायन व मकान बिकाऊ के पोस्टर उतरवाने पर पुलिस से हुई लोगों की नोंकझोक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

35 साल तक अधिकारी क्या कर रहे थे?

यूपी में मेरठ के शास्त्रीनगर के सेंट्रल मार्केट में व्यापारियों ने जनप्रतिनिधियों और आवास विकास के अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आरोप लगाया कि पुलिस ने दोषी अधिकारियों पर बेहद हल्की धाराएं लगाई हैं। महीनों बीतने के बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर यह बाजार अवैध था तो 35 साल तक अधिकारी क्या कर रहे थे? महिलाओं ने हाथों में पोस्टर लेकर प्रदर्शन करते हुए कहा कि उनके जीवन की जमा पूंजी एक झटके में छीन ली गई है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

4 of 9
गोली मारता आरोपी - फोटो : वीडियो ग्रैब

अधिवक्ता की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

मिर्जापुर जिले के कटरा कोतवाली क्षेत्र के कतवारू का पूरा सदभावना नगर में शनिवार की सुबह टहलने निकले अधिवक्ता राजीव सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मौके पर पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक जांच करने पहुंचीं। उधर, हत्या की घटना का वीडियो सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गया है। घटना से नाराज लोगों ने दोपहर में चक्काजाम कर दिया। लोगों ने जमकर नारेबाजी की और हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। यहां पढ़ें पूरी खबर और देखें वीडियो...
विज्ञापन

5 of 9
मथुरा नाव हादसा - फोटो : अमर उजाला

मथुरा नाव हादसे में 11 हुई मृतकों की संख्या

मथुरा में वृंदावन के केसीघाट और बंशीवट के बीच यमुना नदी में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हुआ। इसमें 37 श्रद्धालुओं से भरी मोटरबोट पांटून पुल से टकराकर पलट गई। इस दर्दनाक दुर्घटना में अब तक 11 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। जबकि, कई अन्य लापता बताए जा रहे हैं। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) और अन्य बचाव दल युद्धस्तर पर लापता लोगों की तलाश में जुटे हुए हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

6 of 9
मृतका की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

देवर ने कुल्हाड़ी से वार करके भाभी को मार डाला

वाराणसी कमिश्नरेट के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के लच्छापुर गांव में शनिवार को देवर ने अपनी भाभी की कुल्हाड़ी से वार करके निर्मम हत्या कर दी। हत्या की घटना के बाद गांव ने सनसनी फैल गई। वहीं सूचना पर पहुंची मिर्जामुराद पुलिस ने हत्यारोपी देवर को गिरफ्तार कर लिया है। यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

7 of 9
गर्मी बढ़ेगी।

...अब गर्मी दिखाएगी अपना रंग

राजधानी लखनऊ समेत प्रदेशभर में मौसम का मिजाज एक बार फिर से बदल गया है। एक दिन में ही प्रदेश में 2-4 डिग्री तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, अब गर्मी का दौर शुरू होगा। एक सप्ताह के भीतर ही तापमान 40 डिग्री तक पहुंचने के आसार हैं। शनिवार को 40-50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चली हवा की वजह से काफी हद तक राहत मिली। लेकिन, सोमवार से हवा की रफ्तार धीमी होने के साथ ही तापमान में बढ़ोतरी से आम जनजीवन प्रभावित होगा। यहां पढ़ें पूरी खबर...

8 of 9
बरेली में सात लाख मतदाताओं के नाम कटे। - फोटो : अमर उजाला

बरेली में सात लाख मतदाताओं के नाम कटे

बरेली जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान में मतदाता सूची से बड़े पैमाने पर नाम कटने के बाद राजनीतिक दलों के संभावित प्रत्याशियों की धड़कन बढ़ गई है। बरेली के सभी नौ विधानसभा क्षेत्रों में हुआ यह बदलाव चुनाव में जातिगत संतुलन और वोटों के ध्रुवीकरण के गणित को प्रभावित कर सकता है। यहां पढ़ें पूरी खबर...
 
विज्ञापन

9 of 9
मंच पर सीएम योगी, वन राज्यमंत्री अरुण कुमार व स्थानीय जनप्रतिनिधि - फोटो : संवाद

पलिया को जिला बनाने की मांग

लखीमपुर खीरी के दौरे पर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को पलियाकलां के चंदनचौकी में थारू परिवारों को बड़ी सौगात दी। सीएम योगी ने पलिया तहसील के 34 गांवों के 4356 थारू परिवारों को जमीन के स्वामित्व संबंधी अधिकार पत्र दिए। इस दौरान कार्यक्रम के मंच से क्षेत्रीय विधायक रोमी साहनी ने पलियाकलां को जिला बनाने की मांग उठाई। यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें