फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ बना अनूठी शादी का गवाह, यूं विवाह स्थल पर पहुंची दुल्हन, तस्वीरें

Fri, 13 Mar 2020 01:33 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 7
दुल्हन रचना रथ पर सवार होकर तो दूल्हा रुपेश बग्घी पर आया - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ गुरुवार को एक अनूठी शादी का गवाह बना। बेटियों को बराबरी का दर्जा देने का संदेश लेकर नई परंपरा की शुरुआत हुई, जब राजेश कुमार विद्यार्थी की बिटिया रचना रथ पर सवार होकर अपनी बरात लेकर विवाह स्थल पहुंची। इसमें किसी एक पक्ष का सिर ऊंचा करने के बजाय, दोनों को बराबरी का सम्मान देने की पहल की गई।
 
विज्ञापन

2 of 7
- फोटो : अमर उजाला
एक ओर से रचना रथ पर सवार होकर आई और दूसरी तरफ से दूल्हा रूपेश बग्घी पर आया। फिर दोनों का द्वार पर स्वागत कर प्रवेश कराया गया।  विवाह का आयोजन रामाधीन सिंह उत्सव लॉन में हुआ।
विज्ञापन

3 of 7
- फोटो : अमर उजाला
रचना बाबूगंज चौराहे से और रूपेश आईटी कॉलेज चौराहे से बरात लेकर एक ही समय पर विवाह स्थल पहुंचे।

4 of 7
- फोटो : अमर उजाला
मेहमानों में उत्सुकता खुशी और आश्चर्य
राजेश कुमार ने मेहमानों को इस तरह की शादी के बारे में नहीं बताया था। ऐसे में लोग दुल्हन का इंतजार अंदर वैवाहिक स्थल पर कर रहे थे। पर जब सच्चाई लोगों को पता चली तो आश्चर्य के साथ सभी ने खुशी जताई और फूलों की वर्षा कर उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

5 of 7
- फोटो : अमर उजाला
बहू भी तो बेटी है, उसे आत्मसम्मान के साथ जीना सिखाना होगा
रचना के पिता राजेश वकील और रूपेश के पिता रामलाल सेंट्रल बैंक में हेड कैशियर हैं। राजेश ने कहा, मुझे हमेशा नागवार गुजरता कि लड़का तो हाथ में तलवार लेकर घोड़े पर आए। यह भाव कहीं न कहीं वर पक्ष को सबसे ऊपर दिखाता है।
विज्ञापन

6 of 7
- फोटो : अमर उजाला
रूपेश और रचना का रिश्ता तय होने से पहले रामलालजी से बात की और मंशा जताई तो वे फौरन राजी हो गए। रामलाल ने कहा कि बहू भी तो बेटी है, आत्मसम्मान से जीना उसे हम बड़ों को ही सिखाना होगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
- फोटो : अमर उजाला
रचना-रुपेश बोले, गर्व है कि हमसे हुई नई शुरुआत
रचना और रूपेश ने कहा कि हम भी अपनी संतानों को इसी तरह की सोच देने की कोशिश करेंगे। हमें गर्व है कि एक नई शुरुआत हमसे हुई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें