फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या कर बोरे में भरकर फेंकी गई दो बालिकाओं की लाश, मुंह पर चिपका रखा था टेप

Sun, 14 Jan 2018 08:32 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 4
सीतापुर के हरगांव थाना क्षेत्र में शनिवार रात हत्यारों ने दो बालिकाओं को मौत के घाट उतार शवों को बोरे में बांधकर शारदा सहायक नहर में फेंक दिया। रविवार सुबह दोनों शव अलग-अलग स्थानों से बरामद हुए। बालिकाओं के मुंह में टेप चिपका हुआ था। अभी तक उनकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। हरगांव थाना क्षेत्र के कुछ ग्रामीण रविवार सुबह कहीं जा रहे थे।
विज्ञापन

2 of 4
इसी बीच ओयल भदेवा मार्ग पर पड़ने वाले उमरिया पुल के नीचे देखा कि शारदा सहायक नहर में एक बोरे को कुत्ते नोच रहे हैं। ग्रामीणों ने लावारिस बोरे की सूचना अभी पुलिस को दी ही थी, तभी एक और बोरा कबीरपुर रिक्शा पुल के नीचे पड़ा देखा। पुलिस कर्मियों ने जब बोरों को खोला तो उनमें दो बालिकाओं के शव निकले। हत्यारों ने दोनों बालिकाओं के मुंह पर टेप चिपका रखा था।
विज्ञापन

3 of 4
वहीं, गले पर कसाव के निशान पाए गए हैं। संदेह जताया जा रहा है कि हत्यारों ने बालिकाओं का अपहरण किया। इसके बाद दोनों की गला घोंटकर हत्या कर दी और शव नहर में फेंक दिए।
विज्ञापन

4 of 4
एसपी आनंद कुलकर्णी ने टीम के साथ ग्रामीणों से पूछताछ की। लेकिन कोई भी ग्रामीण यह नहीं बता पाया कि बालिकाएं कौन हैं और उनके शव नहर में कैसे पहुंचे। थानाध्यक्ष अश्वनी पांडेय ने बताया कि एक बालिका की उम्र करीब 12 वर्ष व दूसरी की उम्र लगभग 10 साल है। 12 वर्ष की बालिका ने काली जैकेट व लाल पैजामी पहन रखी थी। जबकि 10 वर्ष की बालिका ने लाल जैकेट व नीली काली रंग की जींस पहन रखी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें