फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: बहन को फंदे पर लटका देख दौड़ी मासूम ने दम तोड़ा

Mon, 27 Jul 2015 01:26 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
इटौंजा के गांव मिसुपिपरी में गल्ला व्यवसायी की 15 साल की बेटी ने रविवार देरशाम फांसी लगा ली। इससे बुरी तरह घबराई छोटी बेटी अपने पिता को सूचना देकर लौटते समय खड़ंजे पर गिरी और दम तोड़ दिया। दो बहनों की मौत से गांव में मातम छा गया।

विज्ञापन

तस्वीरें: बहन को फंदे पर लटका देख दौड़ी मासूम ने दम तोड़ा

2 of 5
व्यापारी ने पड़ोसी को अपनी बेटियों की मौत का जिम्मेदार बताते हुए कहा कि उसके द्वारा लगाए चोरी के झूठे आरोप से बड़ी बेटी आहत थी। पुलिस के मुताबिक, गांव मिसुपिपरी निवासी गल्ला व्यवसायी पीर मोहम्मद रोजाना की तरह रविवार को अपनी दुकान पर था। पत्नी जमीला बड़ी बेटी शहनाज (15) को घर पर छोड़ खुद भैंस का चारा लेने निकली थी। छोटी बेटी रूबीना (10) व बेटा अकील घर के बाहर खेल रहे थे।
विज्ञापन

तस्वीरें: बहन को फंदे पर लटका देख दौड़ी मासूम ने दम तोड़ा

3 of 5
थोड़ी देर बाद रूबीना अपने घर लौटी। कमरे में छत के कड़े से दुपट्टा के फंदे में शहनाज का शव लटकता देख बुरी तरह घबराई रूबीना शोर मचाते हुए पिता की दुकान की तरफ दौड़ी। पिता को शहनाज की मौत की जानकारी देकर घर की तरफ दौड़ लगाई। बुरी तरह हांफ रही रूबीना घर से कुछ दूर खड़ंजे पर गिरी। ग्रामीणों ने उसे पास के निजी अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने रूबीना को मृत घोषित कर दिया।

तस्वीरें: बहन को फंदे पर लटका देख दौड़ी मासूम ने दम तोड़ा

4 of 5
आसपास के लोग उसका शव लेकर घर लौटे। इस बीच शहनाज की खुदकुशी की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंच चुकी थी। इंस्पेक्टर मुखराम यादव ने बताया कि पीर मोहम्मद ने अपने पड़ोसी की बेटी को दोनों बेटियों की मौत का जिम्मेदार ठहराते हुए कार्रवाई की मांग की है। उसका कहना है कि पड़ोस में रहने वाली किशोरी ने कुछ दिनों पहले शहनाज पर चोरी का झूठा इल्जाम लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

तस्वीरें: बहन को फंदे पर लटका देख दौड़ी मासूम ने दम तोड़ा

5 of 5
मदरसे में सातवीं की छात्रा शहनाज बेहद परेशान थी। इसे लेकर तीन दिन पहले पड़ोसी से झगड़ा हुआ। दोनों पक्षों ने महिगवां चौकी में तहरीर दी। वहां समझौता हो गया था। इसके बाद भी शहनाज सामान्य नहीं हुई थी। इसी परेशानी के चलते उसने फांसी लगा ली। उसके साथ छोटी बेटी भी चल बसी। रूबीना गांव के निजी स्कूल में कक्षा दो की छात्रा थी। इंस्पेक्टर ने कहा की मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें