फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटौंजाः अवैध संबंध की रंजिश में दो पक्ष भिड़े, एक की मौत, नौ घायल

Fri, 29 May 2020 04:00 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
रामलखन (फाइल फोटो), पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : amar ujala
इटौंजा में ग्राम पंचायत गोधना के मजरा नारायणपुर में विवाहिता के अवैध संबंध को लेकर बुधवार शाम दो पक्षों में मारपीट के दौरान बचाव करने आए एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि नौ जख्मी हो गए। मृतक के भाई की तहरीर पर पांच के खिलाफ  रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, इटौंजा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गोधना के मजरा नारायणपुर में एक विवाहिता के अवैध संबंध दूसरे पक्ष के राकेश के एक रिश्तेदार से है। विवाहिता सालभर से अपने मायके नारायणपुर में रह रही थी।
 
विज्ञापन

2 of 5
रामलखन की मौत के बाद जुटे पड़ोसी - फोटो : amar ujala
इसी दौरान उसके अवैध संबंध दूसरे पक्ष के राकेश गौतम के बाराबंकी निवासी रिश्तेदार युवक से हो गए। इसी को लेकर दोनों परिवार के बीच रंजिश चल रही थी। एक पखवारे पहले परिवार ने विवाहिता को समझाकर उसके ससुराल भेज दिया, लेकिन दोनों परिवारों के बीच तनाव बना रहा। इसी रंजिश को लेकर बुधवार शाम दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई। बीचबचाव करने पहुंचे रामलखन रावत गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

3 of 5
रामलखन (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
मारपीट में रामलखन की भतीजी मालती और भतीजा सुल्तान भी जख्मी हो गया। मारपीट में विवाहिता के दो भाई, पिता और मां और दूसरे पक्ष के राकेश, उसके भाई राजेश, सुधाकर भी घायल हुए। प्रधान दिनेश सिंह ने सभी घायलों को सीएचसी इटौंजा पहुंचाया। यहां से रामलखन को केजीएमयू रेफर किया गया, जहां रात करीब डेढ़ बजे मौत हो गई। 
 

4 of 5
रामलखन की मां - फोटो : amar ujala
मारपीट में इस्तेमाल डंडा बरामद
मृतक रामलखन रावत के भाई अशोक कुमार की तहरीर पर इटौंजा थाने में देर रात राजेश, राकेश, सुधाकर निवासी नारायणपुर इटौंजा और अजय और सुभाष निवासी फतेहपुर बाराबंकी के खिलाफ बलवा, मारपीट और गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई। पुलिस टीम ने गुरुवार सुबह वारदात स्थल से मारपीट में इस्तेमाल डंडा बरामद कर पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : amar ujala
पुरस्कृत होगी  पुलिस टीम
क्षेत्राधिकारी बीकेटी डॉक्टर हिरदेश कठेरिया ने बताया की प्रभारी निरीक्षक इटौंजा नंदकिशोर, चौकी प्रभारी महिगवा वीर बहादुर सिंह, पुलिसकर्मी रवि कुमार, अखिल सिंह, भूरे सिंह ने घटना के 10 घंटे के अंदर पांचों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसपी ग्रामीण आदित्य ने गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें