फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीधी मुठभेड़: धांय-धांय चली गोलियां, जांबाज अफसरों के निशाने पर आए इनामी बदमाश, 13 तस्वीरें

Fri, 29 May 2020 02:21 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 13
मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला
पश्चिमी यूपी के मेरठ और मुजफ्फरनगर में एक ही दिन में तीन मुठभेड़ हुई। एक जगह तो पुलिस और बदमाशों के बीच सीधी मुठभेड़ हुई। इन तीनों मुठभेड़ों में दो 25-25 हजार के इनामी सहित छह को गिरफ्तार किया गया है। आगे देखिए मुठभेड़ की तस्वीरें-
विज्ञापन

2 of 13
मुठभेड़ घायल हुआ बदमाश - फोटो : अमर उजाला
बदमाशों की खुली चुनौती का जवाब मेरठ पुलिस ने बृहस्पतिवार को दो अलग-अलग मुठभेड़ में दिया। दोनों जगह पर मुठभेड़ में दो बदमाशों को पैर में गोली मारी है। उक्त बदमाशों के साथियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन

3 of 13
मौके पर पहुंची थी टीम - फोटो : अमर उजाला
सीओ दौराला जितेंद्र सरगम के अनुसार, सुबह करीब 5:45 बजे मुखबिर से सूचना मिली कि हाईवे पर वाहन लूटने वाला गिरोह पल्लवपुरम क्षेत्र से गुजरने वाला है। इसके बाद हाईवे पर चेकिंग के दौरान एक कैंटर चालक तेजी से भाग निकला। पुलिस ने वाहन का पीछा किया तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसकी पहचान बागपत के डोला गांव निवासी जैद पुत्र मुनसेद के रूप में हुई। पुलिस ने मौके से एक तमंचा, एक कारतूस, एक खोखा और चोरी का कैंटर बरामद किया।

4 of 13
पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हुई - फोटो : अमर उजाला
सीओ ने बताया कि बदमाश पर 25 हजार का इनाम है। यह गैंग हाईवे पर वाहन और सामान लूटते थे। फरार बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

5 of 13
मुठभेड़ में इनामी बदमाश घायल - फोटो : अमर उजाला
वहीं तीन दिन पहले मवाना में बैंक का कैश लूटने के दौरान बदमाशों ने गार्ड समेत दो लोगों को गोली मार दी थी। इस वारदात से जुड़े बदमाशों को पकड़ने के लिए एसएसपी ने मवाना पुलिस के साथ एसओजी टीम लगाई थी।
विज्ञापन

6 of 13
मुठभेड़ - फोटो : amar ujala
एसओजी प्रभारी तपेश्वर सागर को जानकारी मिली कि वारदात गाजियाबाद गैंग ने की है। इसी आधार पर पुलिस बदमाशों की तलाश में लगी रही। बृहस्पतिवार शाम चार बजे बदमाश सचिन उर्फ टीटू व योगेन्द्र उर्फ मोनू निवासी सुराना मुरादनगर अपने साथी अंकुर के पास गांव मटोरा आए थे। जानकारी लगते ही एसओजी टीम मटोरा गांव पहुंच गई। वहां भी बदमाशों से सीधी मुठभेड़ हुई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में सचिन के पैर में गोली लगी। उसका साथी योगेंद्र मौके से फरार हो गया। बदमाश के पास से पुलिस ने बाइक, तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन

7 of 13
बरामद हुई गाड़ी - फोटो : amar ujala
अंकुर की सूचना पर पहुंची पुलिस
थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि 25 हजार के इनामी बदमाश अंकुर को सुबह गिरफ्तार कर लिया गया था। उसने बताया कि बैंक लूट के मुख्य अभियुक्त योगेंद्र उर्फ मोनू व सचिन उर्फ टीटू बृहस्पतिवार को झुनझुनी की तरफ से हस्तिनापुर नहर पर आने वाले हैं। उसकी सूचना के आधार पर ही एसओजी और मवाना पुलिस टीम ने उनकी घेराबंदी की। थाना प्रभारी ने बताया कि सचिन उर्फ टीटू हत्या के मामले में जेल जा चुका है। उस पर एसएसपी मेरठ ने 25 हजार का इनाम घोषित किया है। वहीं रेकी करने वाला आरोपी अंकुर भी 25 हजार का इनामी है।

8 of 13
मुठभेड़ - फोटो : amar ujala
सचिन का ममेरा भाई है अंकुर
बैंक लूट के मुख्य अभियुक्त सचिन उर्फ टीटू ने बताया कि अंकुर उसके मामा का लड़का है। उसने बताया था कि एसबीआई की शाखा पर रोज 40-50 लाख रुपया आता है। अंकुर की रेकी के बाद वह और योगेंद्र लूट करने पहुंचे थे। वारदात कर भागते समय बाइक बेकाबू होकर गिर गई थी। पिस्टल से गोली भी नहीं चली। गार्ड को गोली योगेंद्र ने मारी थी। दो माह से वो लोग गांव में ही रुके थे।

9 of 13
एसएसपी अजय साहनी - फोटो : अमर उजाला
पुलिस लॉकडाउन में व्यस्त थी। इस दौरान बदमाश लूट की वारदात कर चुनौती दे रहे थे। बदमाशों की तलाश में पुलिस और एसओजी टीम लगाई गई। बृहस्पतिवार को दो अलग-अलग जगहों पर बदमाशों से सीधी मुठभेड़ हुई। दो बदमाश गोली लगने से घायल हुए हैं। - अजय साहनी, एसएसपी

मुठभेड़ में चार गोकश दबोचे, दो को गोली लगी

10 of 13
मुठभेड़ में बदमाश घायल - फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर के भोपा क्षेत्र में रहमतपुर के जंगल में पुलिस और बदमाशों के बीच बृहस्पतिवार को मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में दो बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने दो घायल बदमाशों सहित चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। दो बदमाश अंधेरे का फायदा उठाते हुए मौके से भागने में सफल हो गए। बदमाशों की गोली से एक सिपाही भी घायल हुआ है। पकड़े गए आरोपी गोकशी कर रहे थे।

11 of 13
बदमाश घायल - फोटो : अमर उजाला
भोपा इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया की बुधवार देर रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि गांव रहमतपुर के जंगल में लगभग आधा दर्जन लोग गोकशी कर रहे हैं। सब इंस्पेक्टर संजय राणा, योगेंद्र सिंह पंवार पुलिस टीम के साथ मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंचे। पुलिस ने उनकी घेराबंदी की। घिरा देख उन्होंने पुलिस पर फायर किए, जिसमें कांस्टेबल प्रवीण कुमार हाथ में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दो गोकश पैर में गोली लगने से घायल हो गए। साथियों के घायल होने के बाद मौके से भाग रहे चार आरोपियों में से पुलिस ने दो को दबोच लिया, जबकि दो आरोपी फरार हो गए।

12 of 13
गोकश गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
पूछताछ में घायल बदमाशों ने अपना नाम जावेद उर्फ कुल्हाड़ी पुत्र अशरफ, फैजान उर्फ काला पुत्र नफीस, निवासी सीकरी बताया, जबकि गिरफ्तार किए गए दो अन्य आरोपियों एहसान अंसारी पुत्र हसन अली, नूर आलम उर्फ छोटन पुत्र लियाकत निवासीगण गांव कम्हेड़ा थाना पुरकाजी हैं। सुहेल पुत्र मनव्वर व शमशाद उर्फ मिटठा पुत्र नाजर अली, निवासी सीकरी फरार हो गए हैं।
विज्ञापन

13 of 13
तमंचा बरामद - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने मौके से एक क्विंटल मांस, खाल, चार तमंचे, नौ कारतूस, एक बाइक, एक कार, छुरी, कुल्हाड़ी आदि बरामद हुए हैं। सीओ भोपा राम मोहन शर्मा ने बताया कि फरार आरोपी जल्द ही गिरफ्तार होंगे। कई अन्य गोकश भी पुलिस के रडार पर हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें