लखनऊ के चारबाग में दुर्गापुरी मेट्रो स्टेशन के पास रविवार रात नौ बजे दो हमलावरों ने कपड़ा व्यापारी जसवीर सिंह दुआ को सरेराह गोली मार दी। हमले में गंभीर रूप से घायल व्यापारी को ट्रॉमा में भर्ती कराया गया। व्यापारी दो साल पहले मुकेश मनवानी हत्याकांड में जमानत पर था। उसके भाई ने मनवानी परिवार के दो लोगों को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई। आक्रोशित परिवारीजनों ने नाका थाने पर हंगामा किया। बाद में पुलिस ने घटना स्थल आलमबाग थाना क्षेत्र का बताया। और वहीं रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
विज्ञापन
2 of 10
खून से सनी कारोबारी की स्कूटी
- फोटो : amar ujala
अपर पुलिस अधीक्षक नगर पूर्वी सुरेश चन्द्र रावत ने बताया कि मोहल्ला आर्यनगर निवासी और चारबाग में कपड़े की दुकान चलाने वाले जसवीर पर हमला उस वक्त हुआ जब वह भाई नरिंदर सिंह के साथ स्कूटी से बुआ के घर जा रहे थे। दुर्गापुरी मेट्रो स्टेशन के पास दो हमलावरों ने स्कूटी ओवरटेक करके गालीगलौज की और मारपीट के साथ जसवीर की दाहिनी भुजा पर गोली मार दी।
विज्ञापन
3 of 10
सरेराह किए गए हमले में घायल व्यापारी
- फोटो : amar ujala
नरिंदर सिंह भाई को स्कूटी से लेकर नाका थाने पहुंचा और महेश कुमार बत्रा व उसके भाई दीपक बत्रा पर कातिलाना हमले का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। घटना स्थल आलमबाग का पाया गया। हमले के सीसीटीवी फुटेज व अन्य साक्ष्य एकत्र कराए जा रहे हैं।
4 of 10
सरेराह किए गए हमले में घायल व्यापारी
- फोटो : amar ujala
नरिंदर का कहना है कि आरोपियों ने सिख समुदाय के खिलाफ सोशल मीडिया पर पोस्ट डाली थी। इस पर उसकी भाभी सोनम ने सात महीने पहले नाका थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसके बाद से आरोपी धमका रहे थे।
विज्ञापन
5 of 10
सरेराह किए गए हमले में घायल व्यापारी
- फोटो : amar ujala
इसी रंजिश के चलते महेश और दीपक ने जसवीर पर हमला किया। तहरीर में लिखा कि चारबाग के व्यापारियों से पता चला कि महेश बत्रा की दुकान पर हमले की साजिश रची गई थी।
विज्ञापन
6 of 10
सरेराह किए गए हमले में घायल व्यापारी
- फोटो : amar ujala
इसमें सुनील मनमानी, टिंकल, कपिल और उसका भाई अरुण शामिल थे। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि 25 अगस्त 2017 को नाका में होटल मालिक मुकेश मनवानी की हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन
7 of 10
सरेराह किए गए हमले में घायल व्यापारी
- फोटो : amar ujala
मुकेश के भाई विक्रम मनवानी ने रॉयल पंजाब होटल के मालिक बलवीर सिंह दुआ उर्फ शिंकू, उसके भाई जसवीर सिंह दुआ, चाचा राजेंदर सिंह दुआ, मनमीत, पारुल और शेरू को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जसवीर सिंह दुआ जमानत पर रिहा हुआ था।
8 of 10
सरेराह किए गए हमले में घायल व्यापारी
- फोटो : amar ujala
मुकेश की पत्नी की सोशल मीडिया पर अपील
चारबाग इलाके में कपड़ा व्यापारी जसवीर सिंह दुआ पर कातिलाना हमले से पहले 25 मिनट पहले मुकेश मनवानी की पत्नी रिया ने केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सोशल मीडिया पर अपील की थी। रिया ने हत्याकांड के आरोपियों द्वारा आयोजित कार्यक्रम में गृहमंत्री की शिरकत पर आपत्ति जताने के साथ इंसाफ मांगा था।
9 of 10
सरेराह किए गए हमले में घायल व्यापारी
- फोटो : amar ujala
इसके बाद जसवीर पर हमले में उसके भाई नरिंदर सिंह ने मुकेश मनवानी के परिवार के दो लोगों को नामजद करते हुए तहरीर दी। लखनऊ। चारबाग इलाके में कपड़ा व्यापारी जसवीर सिंह दुआ पर कातिलाना हमले से पहले 25 मिनट पहले मुकेश मनवानी की पत्नी रिया ने केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सोशल मीडिया पर अपील की थी।
सरेराह किए गए हमले में घायल व्यापारी
- फोटो : amar ujala
रिया ने हत्याकांड के आरोपियों द्वारा आयोजित कार्यक्रम में गृहमंत्री की शिरकत पर आपत्ति जताने के साथ इंसाफ मांगा था। इसके बाद जसवीर पर हमले में उसके भाई नरिंदर सिंह ने मुकेश मनवानी के परिवार के दो लोगों को नामजद करते हुए तहरीर दी।