फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिवाइडर से टकराई कार, एंगल पर गिरी, घंटों मशक्कत के बाद कार व ग्रिल काटकर दोस्तों को बाहर निकाला

Sat, 10 Nov 2018 01:24 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
शहीद पथ पर हादसा - फोटो : amar ujala
लखनऊ के गोसाईंगंज थानाक्षेत्र में शहीद पथ पर बृहस्पतिवार आधी रात तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराने में हुए हादसे में दो दोस्तों मार्तंड और साहब की मौत हो गई, जबकि दो दोस्त अनस और शोएब गंभीर रूप से जख्मी हो गए। पुलिस ने कटर की मदद से घंटों मशक्कत के बाद कार व ग्रिल का एंगल काटकर चारों को बाहर निकाला।
विज्ञापन

2 of 5
शहीद पथ पर हादसा - फोटो : amar ujala
थाना प्रभारी अजय प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि कार में इंदिरानगर के मानस एन्क्लेव निवासी व एलएलबी तृतीय सेमेस्टर का छात्र मार्तंड प्रताप सिंह, चिनहट तिराहे निवासी बीएड की पढ़ाई कर रहे साहब खालिद, अनस और शोएब बैठे थे। चारों खाना खाने के लिए कानपुर रोड स्थित किसी ढाबा पर जा रहे थे। 
विज्ञापन

3 of 5
शहीद पथ पर हादसा - फोटो : amar ujala
रात करीब दो बजे तेज रफ्तार कार शहीद पथ पर अंसल टाउनशिप के सामने डिवाइडर से टकरा गई। कार की गति इतनी ज्यादा थी कि वह लगभग 150 मीटर तक रगड़ते हुए उछली और डिवाइडर के बीच लोहे की ग्रिल पर गिरी। 

4 of 5
शहीद पथ पर हादसा - फोटो : amar ujala
 ग्रिल के एंगल कार में बैठे मार्तंड और साहब के शरीर में घुस गए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंचे चौकी प्रभारी पवन कुमार सिंह, सिपाही मंजीत सिंह और हाइवे पेट्रोलिंग के कर्मचारी एंबुलेंस लेकर आ गए। हाईवे पेट्रोलिंग कर्मचारियों की मदद से गैस कटर से सरिया काटकर मार्तंड और साहब खालिद, अनस और शोएब को निकालकर आननफानन अस्पताल ले जाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शहीद पथ पर हादसा - फोटो : amar ujala
वहां चिकित्सकों ने मार्तंड और साहब को मृत घोषित कर दिया जबकि दोनों साथियों की हालत नाजुक देख भर्ती कर लिया। साहब के पिता आरएच अंसारी फैजाबाद में डॉक्टर हैं। शोएब के पिता निसार अहमद बलरामपुर में डॉक्टर हैं। पुलिस ने बताया कि अनस एमबीए और शोएब मुंबई से मेडिकल की पढ़ाई कर रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें