फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतास अपार्टमेंट में लगी आग, धमाके से उड़ गए फ्लैट के दरवाजे और दीवारें, तिनका भी नहीं बचा सुरक्षित

Sat, 10 Nov 2018 12:22 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 12
अपार्टमेंट में लगी आग - फोटो : amar ujala
लखनऊ के विकासनगर के सेक्टर आठ स्थित रोहतास अपार्टमेंट की आठवीं मंजिल पर शुक्रवार रात गैस सिलिंडर में रिसाव से आग लग गई। फ्लैट के मालिक पास ही रहने वाले अपने पिता के घर गए हुए थे। बंद फ्लैट तीन घंटे तक धू-धू कर जलता रहा। एक-एक कर तीन धमाके हुए और देखते ही देखते फ्लैट की दीवारें, खिड़कियां और दरवाजे तक उड़ गए। 
विज्ञापन

2 of 12
अपार्टमेंट में लगी आग - फोटो : amar ujala
तेज धमाके की आवाज सुन अपार्टमेंट के लोग बाहर निकल आए। आग की ऊंची लपटें देख अफरातफरी मच गई। देर रात तक अपार्टमेंट व आसपास दहशत का माहौल रहा। चार दमकल ने हाईड्रोलिक प्लेटफार्म की सहायता से कड़ी मशक्कत के बाद तीन घंटे में आग पर काबू पाया। 
विज्ञापन

3 of 12
अपार्टमेंट में लगी आग - फोटो : amar ujala
क्षेत्राधिकारी महानगर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि जिस फ्लैट में आग लगी, उसके मालिक अभिषेक राय परिवार सहित दूसरे ब्लॉक में रहने वाले अपने पिता के यहां गए थे। इस बीच फ्लैट से धुआं निकलने व लपटें उठने की सूचना मिली। वह मौके पर पहुंचे तो उनके होश ही उड़ गए। 

4 of 12
अपार्टमेंट में लगी आग - फोटो : amar ujala
फ्लैट धू-धू कर जल रहा था। चारों तरफ चीख-पुकार मची थी। महिलाएं बच्चे सभी भाग रहे थे। अपार्टमेंट के लोगों का कहना है कि दो लोग झुलस गए, जिन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि, पुलिस ने इस बारे में जानकारी से इनकार किया है।
विज्ञापन

5 of 12
अपार्टमेंट में लगी आग - फोटो : amar ujala
162 फ्लैट में 800 लोग, अव्यवस्था से जान जोखिम में
 अग्निकांड से अपार्टमेंट में अव्यवस्थाओं की पोल खुल गई। लोगों ने बताया कि अपार्टमेंट में 162 फ्लैट हैं जिनमें महिलाएं और बच्चे मिलाकर 800 के आसपास लोग रहते हैं। आग लगने पर सभी अपने फ्लैट बंदकर सड़क पर उतर आए। सबसे बुरा हाल अभिषेक के फ्लैट के आसपास और नीचे वाले फ्लोर के लोगों का था। उन्हें यही चिंता सता रही थी कि कहीं लपटें उनके फ्लैट तक न पहुंच जाएं। 
विज्ञापन

6 of 12
अपार्टमेंट में लगी आग - फोटो : amar ujala
अपार्टमेंट के लोगों का आक्रोश रोहतास कंपनी के संचालक व प्रबंधन पर फूटा। लोगों ने कहा कि कंपनी के लोगों ने अपार्टमेंट में सुरक्षा का कोई इंतजाम नहीं किया। अग्निकांड के वक्त बचकर निकलने के लिए न तो फायर एग्जिट का इंतजाम है और नहीं अग्निशमन उपकरणों और पानी की व्यवस्था है।
विज्ञापन

7 of 12
अपार्टमेंट में लगी आग - फोटो : amar ujala
फ्लैट का हाल देखकर रो पड़े परिवारीजन, तिनका भी सुरक्षित नहीं बचा
अभिषेक के फ्लैट में आग से तिनका भी सुरक्षित नहीं बचा। आग बुझने के बाद उनके परिवार के सदस्य फ्लैट के पास पहुंचे तो हालत देखकर रो पड़े। अभिषेक ने कहा कि आग में पूरी गृहस्थी स्वाहा हो गई। बरसों से एक-एक पाई जोड़कर जो सहेजा था, सब खत्म हो गया। आग से करीब एक करोड़ रुपये का नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।

8 of 12
अपार्टमेंट में लगी आग - फोटो : amar ujala
 बिजली आपूर्ति ठप, अंधेरे में चला बचाव कार्य
अग्निकांड में अपार्टमेंट की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इससे हालात और भी अराजक हो गए। अपार्टमेंट के लोग अंधेरे में इधर से उधर भटकते रहे तो बचाव कार्य में लगी पुलिस व अग्निशमन विभाग की टीम को भी खासी दिक्कतें आईं।

9 of 12
अपार्टमेंट में लगी आग - फोटो : amar ujala
विकासनगर के सेक्टर आठ स्थित रोहतास अपार्टमेंट की आठवीं मंजिल पर शुक्रवार रात आग लग लगने के बाद हर तरफ अफरातफरी का माहौल था। इस बीच चार युवकोें ने हिम्मत दिखाई और सीढ़ी से चढ़कर आठवें तल पर पहुंचे। धमाकों के बीच आग बुझाने की कोशिश की।

10 of 12
अपार्टमेंट में लगी आग - फोटो : amar ujala
 विकासनगर के सेक्टर-नौ में रहने वाले तुषार श्रीवास्तव, मूसा खान, सैफ अब्दुल्ला और अर्जुन सिंह ने अपार्टमेंट में भगदड़ देखी। आग बुझाने का प्रयास कर रहे सिक्योरिटी गार्ड अशोक कुमार की मदद के लिए दौड़े, लेकिन अपॉर्टमेंट में आग बुझाने के संयंत्र काम नहीं कर रहे थे। चारों युवक सीढ़ी चढ़कर आठवें तल पर पहुंचे। धमाकों के बीच आग बुझाने की कोशिश की। दमकल दस्ता पहुंचने पर अपार्टमेंट के लोगों ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया। युवकों का कहना है कि अपार्टमेंट में रखे पांच सिलेंडर में दो फटे थे। दो सिलेंडर खाली थे और एक में थोड़ी गैस बताई जा रही है। 
 

11 of 12
अपार्टमेंट में लगी आग - फोटो : amar ujala
सिलिंडर के धमाकों से थर्रा उठे अपॉर्टमेंट के लोग  
भैयादूज के मौके पर पत्नी के भाई व अन्य मेहमान आए थे। सभी बातचीत में मशगूल थे। इस बीच धमाका सुनाई दिया और अपॉर्टमेंट का सायरन बज उठा। तुरंत परिवार के सभी लोगों व मेहमानों के साथ फ्लैट से निकला। सभी लोग सीढ़ियों से भूतल पर पहुंचे और अपार्टमेंट से बाहर निकल आए। - वीके वाजपेयी

अपार्टमेंट का इमरजेंसी साइरन बजने से सभी लोग घबरा गए। बिजली भी गुल हो गई। फ्लैट से बाहर आए तो चीखपुकार मची थी। लोग सीढ़ियों से नीचे भाग रहे थे। परिवार के सभी लोगों को लेकर भूतल पर पहुंचा। पता चला कि पड़ोस वाले फ्लैट में आग लगी है। - मनीष गुप्ता
विज्ञापन

12 of 12
अपार्टमेंट में लगी आग - फोटो : amar ujala
पत्नी व बच्चों के साथ बैठकर खाना खाने की तैयारी चल रही थी। इस बीच धमाका सुनाई दिया और बिजली गुल होने के साथ खतरे का सायरन बजा। अपार्टमेंट में अफरातफरी थी। पत्नी व बच्चों के साथ अपार्टमेंट से बाहर पहुंचा। कुछ देर में पुलिस और उसके बाद फायरब्रिगेड आ गई। - डॉ शुएब अहमद 

घर में त्योहार का माहौल था। टीवी देखने के साथ परिवार के लोग आपस में बातचीत कर रहे थे। इस बीच धमाका सुनाई दिया। बी-ब्लॉक के ही फ्लैट नंबर 802 से लपटें उठती नजर आईं। शोर के बीच सायरन बज रहा था। घर के सभी लोग सीढ़ियों की तरफ भागे। सीढ़ियों पर भीड़ थी। - दीपक कुमार 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें