फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साध्वी हत्याकांड: स्विफ्ट कार से खुलेगा कत्ल का राज, लाश को घसीटने के मिले हैं निशान, देखें तस्वीरें

Fri, 22 Nov 2019 03:28 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
1 of 5
बरामद कार - फोटो : अमर उजाला
यूपी के मुजफ्फरनगर जिले में शुक्रवार को एक साध्वी का निर्वस्त्र अवस्था में शव मिलने से सनसनी फैल गई। साध्वी के गले पर चोट के निशान मिले हैं, जिसके चलते पुलिस उनकी गला घोंटकर हत्या किए जाने का अनुमान लगा रही है। पुलिस ने घटनास्थल के पास झाड़ियों से स्विफ्ट कार को भी बरामद किया है। कस्बा भोकरहेड़ी-लक्सर मार्ग पर सोनाली नदी के निकट से भोकरहेड़ी और हाजीपुर के लिए खोले के बीच होकर जाने वाले कच्चे मार्ग से करीब 500 मीटर तक कार जाने के निशान हैं। वहीं 200 मीटर तक लाश को घसीटे जाने के भी निशान मिले हैं। आगे तस्वीरों के जानिए पूरा अपडेट-
विज्ञापन

2 of 5
घटना के बाद जांच करते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
गुरुवार सुबह शव की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी एमएस गिल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव की शनाख्त का प्रयास किया। शनाख्त नहीं होने पर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। देर रात शनाख्त हुई। पुलिस कार के जरिए हत्यारों तक पहुंचने के प्रयास में जुटी है।

यह भी पढ़ें: यूपी: साध्वी की हत्या, खेत में मिले घसीटने के निशान, निर्वस्त्र पड़ा था शव, दुष्कर्म की भी आशंका
विज्ञापन

3 of 5
मौके पर जांच करती टीम - फोटो : अमर उजाला
पुलिस का मानना है कि खोले के रेत में कार फंसने से हत्यारे कार घटनास्थल पर ही छोड़कर भाग गए। कार हत्यारोपियों या साध्वी की भी हो सकती है। मृतका के मुंह व गले पर चोटों के निशान भी मिले हैं। घटनास्थल के निकट दो लोगों के जूतों के निशान पुलिस को मिले हैं। साध्वी का शव निर्वस्त्र हालत में मिला है, ऐसे में उनके साथ दुष्कर्म की भी आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने डॉग स्क्वाड से घटनास्थल की जांच कराकर साक्ष्य जुटाए हैं। गांव इलाहाबास के ग्रामीणों ने गांव के पास के ही एक मंदिर के पास उनके रुकने की भी जानकारी दी है।

यह भी पढ़ें: मेरठ में लोहा व्यापारी की गोली मारकर हत्या, गोदाम में खून से लथपथ मिला शव

15 साल पहले छोड़ दिया था घर

4 of 5
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
गांव इलाहाबास निवासी ग्रामीण रामपाल ने मृतका का फोटो देखकर शनाख्त की है। वह शुकतीर्थ में किसी आश्रम में रह रही थी, इसकी पुष्टि चौकी प्रभारी ने की है। छपार थाना प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि उनके परिजनों और गांव वालों का कहना है कि वह 15 वर्ष पूर्व साध्वी बन कर शुकतीर्थ में चली गई थी। वहीं पर किसी आश्रम में रहती थी। उनके बारे में अधिक जानकारी परिजनों को भी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बरामद कार - फोटो : अमर उजाला
मृतका के फोटो को सोशल मीडिया पर डाला गया तो देर रात को उनकी पहचान हुई। वह थाना छपार क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली थी। ग्रामीणों ने बताया कि वह करीब पंद्रह साल पहले साध्वी बन गई थी। जो भ्रमण पर रहती थी। वह कभी-कभी शुकतीर्थ भी आती थी। साध्वी की गला दबा कर हत्या करके शव को खींच कर गन्ने की खेत में डाला गया है। जिस कारण उसके शरीर और चेहरे पर निशान मिले हैं। शव पूरी तरह से निर्वस्त्र था। बरामद कार के जरिए पुलिस जल्द हत्याकांड का खुलासा करेगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें