फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइच में दो अलग-अलग जगहों पर एक जैसे हादसे, वजह भी एक और हादसे में शामिल वाहन भी एक जैसे

Wed, 03 Feb 2021 11:01 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : amar ujala
बहराइच के तराई में घना कोहरा जानलेवा हादसे का सबब बन गया है। मंगलवार रात दो अलग-अलग जगह हुए हादसों में 12 लोग घायल हो गए। बहराइच-गोण्डा मार्ग पर सवारियों से भरी बोलेरो और ट्रक में भीषण टक्कर हो गई। जिसमें आठ लोग घायल हुए हैं। वहीं बहराइच-लखनऊ हाईवे पर हुई ट्रक और बोलेरो में भिड़ंत में श्रावस्ती निवासी चार लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : amar ujala
मंगलवार की रात लगभग पौने 12 बजे पयागपुर थाना क्षेत्र के बहराइच-गोंडा मार्ग पर तुलसीराम पुरवा ढाबे के सामने ट्रक नंबर यूपी 53 AT 5671 में बोलेरो यूपी 40 AM 8269 पीछे से घुस गयी जिससे हादसे में बोलेरो सवार 8 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : amar ujala
आगे बैठे ड्राइवर एवं एक बच्ची समेत तीन लोग बोलेरो में फंस गए थे। जिन्हें कटर मशीन मंगाकर दरवाजे एवं डैशबोर्ड को काट कर आसपास के लोगों की मदद से बाहर निकाला गया। सभी को इलाज के लिए सीएचसी पयागपुर जे जाया गया। जहां से 3 लोगों को मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया गया।

4 of 6
- फोटो : amar ujala
बोलेरो में सवार सभी लोग गोण्डा से कोट बाजार थाना पयागपुर जा रहे थे। एसओ मुकेश सिंह ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन को सड़क से हटवाकर यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से शुरू करा दी गई है।
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : amar ujala
उधर, बहराइच-लखनऊ हाईवे पर बुधवार की सुबह सात बजे के करीब थाना फखरपुर अंतर्गत गीता पेट्रोल पंप के सामने ट्रक और बोलेरो आपस में भिड़ गए। सूचना पर थाना प्रभारी फखरपुर श्रीप्रकाश त्रिपाठी, उपनिरीक्षक दिग्विजय सिंह व अन्य कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो यूपी 40 एल 8300 और ट्रक नंबर यूपी 78 BT 8972 को जेसीबी की मदद से सड़क के किनारे कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : amar ujala
दुर्घटना में घायल नूर मोहम्मद पुत्र थानेदार, आसिफ खान पुत्र जमील अहमद, अब्दुल कलीम पुत्र नूर मोहम्मद, सादिक पुत्र रियाज तथा इलियास पुत्र ननके निवासी गण ग्राम पूरे वाले थाना मल्हीपुर जनपद श्रावस्ती को इलाज के लिए सीएचसी फखरपुर भेजा गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें