फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीवी पर अपने प्यार और तकरार की बातें बताएंगी असली जोड़ियां

Tue, 08 Nov 2016 07:37 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 6
सतीश शर्मा और प्रणौती प्रधान - फोटो : amar ujala
यह न तो कथात्मक धारावाहिक है और न ही रियलिटी शो। 14 नवंबर से शुरू हो रहा ‘अजी सुनते हो...’ में असली जोड़ियां अपने सुख-दुख और प्यार-तकरार की बातें करेंगी। 
विज्ञापन

2 of 6
सतीश शर्मा और प्रणौती प्रधान - फोटो : amar ujala
हालांकि उन्हें कार्यक्रम में प्रस्तुत करने वाले सतीश शर्मा और प्रणौती प्रधान रील लाइफ के दंपती होंगे। कार्यक्रम के प्रमोशन के लिए सोमवार को राजधानी पहुंचे शर्मा और प्रधान ने मीडिया को बताया कि यह एक अनूठा कार्यक्रम है, जो पति-पत्नी के खूबसूरत रिश्ते का जश्न मनाता है। 
विज्ञापन

3 of 6
सतीश शर्मा और प्रणौती प्रधान - फोटो : amar ujala
देश भर की जोड़ियों को इस शो में आमंत्रित किया गया है और हम कुछ मस्ती भरे खेलों के जरिये उनके रिश्ते को परखेंगे। दोनों ने बताया कि इसकी शूटिंग के दौरान कुछ प्रतिभागी भावुक हो गए तो कुछ झिझक रहे, जिन्हें उन्होंने सहज किया।

4 of 6
सतीश शर्मा और प्रणौती प्रधान - फोटो : amar ujala
फिर प्रतिभागियों ने अपनी जिंदगी व एक दंपती के रूप में अपने रिश्ते और अपनी समस्याओं पर खुलकर बातें की। प्रधान ने बताया कि उन्होंने ज्यादातर थिएटर और मराठी शोज की एंकरिंग की हैं, लेकिन यह पहली बार है, जब वह ऐसे शो को होस्ट कर रही हैं, जिसमें असली विवाहित जोड़ियों को बुलाया जा रहा है। 
विज्ञापन

5 of 6
सतीश शर्मा और प्रणौती प्रधान - फोटो : amar ujala
वह कहती हैं कि उनका किरदार काल्पनिक है, पर यह असली जिंदगी जैसा है। शर्मा और प्रधान ने कहा कि यह शो बड़े ही मनोरंजक अंदाज में यह बताएगा कि भारतीय दंपतियों को कौन-सी बातें आकर्षित करती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सतीश शर्मा और प्रणौती प्रधान - फोटो : amar ujala
वे किस बात पर लड़ बैठते हैं और फिर दोबारा एक हो जाते हैं। पतियों को किस बात से चिढ़ होती है। पत्नियों के गुस्से को कैसे शांत किया जाता है। ‘अजी सुनते हो...’ में इन तमाम सवालों के दिलचस्प जवाब मिलेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें